गुरु गोबिंद सिंह जी का भव्यता के साथ सजा कर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन
समय व्यूज/अरुण जोशी
*कानपुर। शनिवार। दशमेष पिता और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पावन 358वां प्रकाश पर्व का त्रिदिवसीय समागम आज भव्य एवं विशाल नगर कीर्तन के साथ प्रारंभ हो गया। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना भारी गिनती में संगत, स्कूलों के विद्यार्थी, शब्दी एवं कीर्तनी जत्थे दशमेष पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की खुशियां प्राप्त करने और नगर कीर्तन में अपनी सहभागिता के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड पहुंचे। सभा के धार्मिक जत्थेदार ज्ञानी मदन सिंह ने नगर कीर्तन आरम्भता की अरदास की तो पंज प्यारों ने निशान साहिब को सलामी दी, जुगो जुग अटल श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को सुसज्जित पालकी साहिब में विराजमान किया गया। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की छत्र छाया व पंज प्यारों की अगुवाई में आरम्भ हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे खालसा के जाहो जलाल का प्रतीक “निशान साहिब” एवं “नगाड़ा गूंज रहा था। दशमेष शस्त्र दल के सेवादार सिख मार्शल आर्ट “गतका के माध्यम से हैरतअंगेज प्रदर्शन कर रहे थे बैंड वादक बोले सो निहाल” को अपने वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत कर रहे थे, गुरु नानक ब्वॉयज कॉलेज नारायण पुरवा, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सुंदर नगर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल लाजपत नगर, गुरु नानक गर्ल्स विद्यालय लाटुश रोड, गुरु नानक नर्सरी स्कूल लाटुश रोड, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल लाजपत नगर, खालसा ब्वॉयज इंटर कालेज गोबिंद नगर, खालसा गर्ल्स कालेज गोबिंद नगर, ओबेरॉय एजुकेशन किदवई नगर, खालसा गर्ल्स कॉलेज हरजिंदर नगर आदि सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थी अपने रंग बिरंगी परिधानों में अपना प्रदर्शन और विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन करते नगर कीर्तन की शोभा को भव्यता प्रदान कर रहे थे तो स्त्री सत्संग अकाली गुरुद्वारा, स्त्री सत्संग गुरुद्वारा पाण्डु नगर, स्त्री सत्संग गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब, स्त्री सत्संग गुरुद्वारा रणजीत नगर, यूथ खालसा दल हरजिंदर नगर लाल बंगला, स्त्री सत्संग गुरुद्वारा किदवई नगर, स्त्री सत्संग गुरुद्वारा रतनलाल नगर, स्त्री सत्संग गुरुद्वारा लेबर कालोनी गोविन्द नगर, गुरुद्वारा ब्लॉक 11, गुरुद्वारा ब्लॉक 4, स्त्री सत्संग गुरुद्वारा चरण सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारा सरसैया घाट, कालगीधर शब्दि जत्था, श्री साध संगत सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी चौक, गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल आदि के शब्दि जत्थे गुरु यश गायन करते चल रहे थे। जगह जगह नगर कीर्तन के स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया तो पूरे मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा संगत सेवा के लिए प्रशाद के स्टॉल लगाए गए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाटुश रोड से प्रारंभ होकर बांसमंडी, डिप्टी पड़ाव, चंद्रिका देवी, जरीब चोकी , कालपी रोड, फजलगंज, हरबंस सिंह भल्ला चौक, गुरु तेग बहादुर मार्ग, कबाड़ी मार्केट, गुरु तेग बहादुर नगर (गुमटी न.5), गुरु गोबिंद सिंह चौक, गुरुद्वारा कीर्तनगढ़, 80फिट रोड, हरभजन सिंह खंडूजा चौक, अशोक नगर, अमर जवान ज्योति होते हुए मोतीझील स्थित मुख्य पंडाल में पहुंच कर धार्मिक दीवान में परिवर्तित हो गया। नगर कीर्तन में सरदार हरविंदर सिंह लार्ड सुखविंदर सिंह भल्ला लाडी, मोहन सिंह झास, सुरजीत सिंह लॉर्ड, हरमिंदर सिंह लोंगोवाल, टी एस कालरा, मीतू सागरी, करमजीत सिंह, दया सिंह गांधी, गुरजिंदर सिंह, जसबीर सिंह सलूजा, कुलदीप सिंह अरोरा, राजेंद्र सिंह नीटा, हरजिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, राजू पहलवान सतनाम सिंह सूरी, राजू खंडूजा त्रिलोचन सिंह नारंग,भूपिंदर सिंह राजा,जयदीप सिंह राजा, आत्मजीत सिंह दीप सेवा सोसाइटी आदि ने व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया। 5 व 6 जनवरी को भाई कमलदीप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, अमृतसर, भाई सरबजीत सिंह हजूरी रागी तख्त श्री पटना साहिब, ज्ञानी मान सिंह पूर्व ग्रन्थि श्री दरबार साहिब, अमृतसर, भाई भूपिंदर सिंह गुरदासपुरी व भाई कुलदीप सिंह राजा हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर चौक, भाई सज्जन सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा लाजपत नगर वाले जहां अपने मनोहारी कीर्तन और गुरमत विचारों से गुरु यश गायन करेंगे। प्रकाश पर्व 6 जनवरी के रात्रि दीवान में भाई कुलदीप सिंह अमृतसर वाले, भाई दीप सिंह लुधियानवी पंथक कवि वीर रस से कवि दरबार में संगत को निहाल करेंगे। 6 जनवरी को 5100 सहज पाठ साहिब आरम्भ किए जाएंगे यह सहज पाठ 2025 “हिन्द की चादर” नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहीदी पर्व को समर्पित किए जाएंगे। इसके लिए धार्मिक सैचीयां श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड से और श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।*