नित्येस्वर आश्रम में हजारों भक्तों ने मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व एवं चखा भंडारे का प्रसाद
समय व्यूज गौरव प्रजापति
गुरु के प्रति सम्मान प्रशंसा और स्मरण का दिन आज । मनोज गुप्ता
कानपुर_नित्येस्वर आश्रम में हजारों भक्तों ने मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व एवं चखा भंडारे का प्रसाद आपको बताते चलें बिठूर लोकसभा के फत्तेपुर गांव स्थित श्री नित्येस्वर उदासीन आश्रम में
गुरु पूर्णिमा पर्व परम पूज्य गुरुदेव श्री की विधि विधान से भव्य पूजन किया गया। इस मौके पर मौजूद भक्त राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय प्रचारक संगठन मनोज गुप्ता ने बताया की आज गुरु पूर्णिमा पर अपने आराध्य परम पूज्य श्री गुरुदेव के श्री चरणों में शीश झुकाकर उन्होंने सपरिवार अपने दिन की शुरुवात उन्होंने की। मनोज गुप्ता ने बताया की बिन गुरु के जीवन सूना है। गुरु पूर्णिमा का दिन परम कल्याणकारी होता है यह शुभ दिन गुरु की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है जो ज्ञान और आत्मज्ञान के मार्ग पर व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुरु के प्रति सम्मान प्रशंसा और स्मरण का आज दिन है। साथ ही बताया कि विगत 8 वर्षों से लगातार हम यहां पर आते हैं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने परम पूज्य गुरुदेव का आर्शीवाद ले भंडारे को ग्रहण किया। इस मौके एस डी सिंह परिहार, अनिल तिवारी,मितेश शाह ,अरुण तिवारी,विकास राय, सिद्धू ,केएन दिवेदी ,कुलदीप सिंह फौजी, विशाल अरोरा, वीके बाजपेई सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।