Tuesday, October 22, 2024
Homeअपना शहर*बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0नगर क्षेत्रान्तर्गत हुए सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना...

*बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0नगर क्षेत्रान्तर्गत हुए सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना का सफल अनावरण, तीन अभियुक्त किए गये गिरफ्तार।* *समय व्यूज संवाददाता हकीम आजाद*

*बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0नगर क्षेत्रान्तर्गत हुए सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना का सफल अनावरण, तीन अभियुक्त किए गये गिरफ्तार।*

*समय व्यूज संवाददाता हकीम आजाद*


*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 15.10.2024 को थाना को0 नगर पर श्री गोरखनाथ पुत्र रामलाल निवासी ग्राम सोनार थाना को0 नगर बलरामपुर द्वारा सूचना दी गई कि उसके घर ग्राम सोनार में उसके दामाद रामलाल उर्फ मन्नू पुत्र राजाराम निवासी कोठारे थाना इकौना श्रावस्ती ने अपनी मां का कत्ल कर दिया है उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 290/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा तत्काल घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक को0 नगर व समस्त अधिकारीगण मय फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जहां यह जानकारी हुई कि घटनास्थल सूचनाकर्ता गोरखनाथ के घर एक कमरें में दो व्यक्ति (एक पुरूष व एक महिला) मृत अवस्था में पड़े हुए है गोरखनाथ द्वारा शिनाख्त करते हुए बताया गया कि चारपाई पर पड़ा महिला का शव लखराजी का है जो उसके दामाद रामलाल उर्फ मन्नू की मां है तथा दरवाजे की आड़ मे पड़ा पुरूष का शव उसके दामाद रामलाल उर्फ मन्नू का है जिसके बारे में उसे सूचना देते समय जानकारी नही थी घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार* द्वारा थाना को0 नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोनार की घटना के सफल अनावरण हेतु दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर बृजनन्दन राय* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह को0 नगर बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना को0 नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 290/2024 धारा 103(1) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तो को प्रकाश मे लाकर प्रकाश में आये 03 अभियुक्तगण 1. सूरज पुत्र राम लाल उर्फ मन्नू नि0 ग्राम कोठार कल्याणपुर थाना नवीन मार्डन श्रावस्ती हाल पता ग्राम सोनार थाना को0नगर जनपद बलरामपुर 2. अलखराम उर्फ आलोक पुत्र राघव राम नि0 छाडूपुरवा थाना नवीन मार्डन श्रावस्ती को बड़ा परेड ग्राउण्ड बलरामपुर से व 3. सावित्री पत्नी सूरज नि0 ग्राम कोठार कल्याणपुर थाना नवीन मार्डन श्रावस्ती हाल पता ग्राम सोनार थाना को0नगर जनपद बलरामपुर को ग्राम सिगांही थाना को0 देहात बलरामपुर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय बलरामपुर रवाना किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
1. सूरज पुत्र राम लाल उर्फ मन्नू नि0 ग्राम कोठार कल्याणपुर थाना नवीन मार्डन श्रावस्ती हाल पता ग्राम सोनार थाना को0नगर जनपद बलरामपुर
2. सावित्री पत्नी सूरज नि0 ग्राम कोठार कल्याणपुर थाना नवीन मार्डन श्रावस्ती हाल पता ग्राम सोनार थाना को0नगर जनपद बलरामपुर
3. अलखराम उर्फ आलोक पुत्र राघव राम नि0 छाडूपुरवा थाना नवीन मार्डन श्रावस्ती

*पूछताछ का विवरण-* घटना दिनांक 14.10.2024 को दोपहर में सूरज, सूरज की पत्नी सावित्री व सूरज का दोस्त आलोक ग्राम सोनार में घर पर आये थे जहाँ घर का दरवाजा बन्द मिला था काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तब ऊपर के झरोखे से आलोक अन्दर गया और दरवाजा खोला इसके बाद सभी तीनों अभियुक्तगण अन्दर गये तो देखा कि वृद्धा लखराजी मरी हुई थी और सूरज के पिता रामलाल उर्फ मन्नू नशे में लेटे हुए थे। अभियुक्तों ने रामलाल को बाहर निकाला और सूरज ने अपनी माँ से रामलाल की बात कराया तब मृतक रामलाल अनाप सनाप बोल रहा था। इसके बाद तीनों अभियुक्तो का रामलाल से विवाद हो गया। इसके बाद सावित्री ने वहीं नल के पास पड़ा हुआ गड़ासा उठाकर रामलाल के ऊपर मारा जो उसके हाँथ पर लगा। जिससे उसको गहरा चोट लगा और अत्यधिक रक्त स्राव से उसकी मृत्यु हो गयी। मारने के दौरान आलोक रामलाल को पीछे से पकड़ा था व सूरज ने रामलाल का हाँथ पकड़ा था। घटना कारित करने के बाद तीनों अभियुक्त वहा से ग्राम सिगांही को0 देहात बलरामपुर पहुचें और वहां सावित्री को छोड़कर आलोक व सूरज श्रावस्ती चले गये।

*बरामदगी का विवरणः-* खून लगी साड़ी व खून लगा शर्ट और आला कत्ल गड़ासा

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
1. प्र0 निरी0 को0 नगर श्री शैलेश कुमार सिंह
2. निरी0 सत्येन्द्र बहादुर सिंह प्र0 स्वाट टीम
3. उ0नि0 सैय्यद खादिम सज्जाद स्वाट टीम
4. उ0नि0 श्री अर्जुन सिंह
5. उ0नि0 वशी अहमद
6. उ0नि0 अविरल शुक्ला
7. हे0का जयमंगल यादव
8. हे0का0 श्याम नारायण
9. हे0का0 पवन पटेल
10. का0 अखिलेश कुमार
11. का0 श्याम जी शुक्ला
12. का0 सुशील कुमार सिहं
13. का0 शैलेन्द्र पाल
14. का0 ऋषि कुमार मिश्रा
15. म0का0 दीपिका पाण्डेय
16. म0का0 प्राची मिश्रा


संवाददाता हकीम आजाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments