Monday, October 21, 2024
Homeअपना शहरप्रजापति समाज का 07 दिवसीय माटीकला प्रदर्शनी का आयोजन रेलवे परिसर (मैदान)...

प्रजापति समाज का 07 दिवसीय माटीकला प्रदर्शनी का आयोजन रेलवे परिसर (मैदान) निकट पराग डेरी निराला नगर कानपुर नगर में किया जा रहा है। समय व्यूज गौरव प्रजापति

प्रजापति समाज का 07 दिवसीय माटीकला प्रदर्शनी का आयोजन रेलवे परिसर (मैदान) निकट पराग डेरी निराला नगर कानपुर नगर में किया जा रहा है।

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर_07 दिवसीय माटीकला प्रदर्शनी का आयोजन रेलवे परिसर (मैदान) निकट पराग डेरी निराला नगर कानपुर नगर में किया जा रहा है। आपको बताते चलें जिला ग्रामोधोग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड/उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कानपुर के द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर दिनांक 23 अक्टूबर, 2024 से 29 अक्टूबर, 2024 तक 07 दिवसीय माटीकला प्रदर्शनी का आयोजन रेलवे परिसर (मैदान) निकट पराग डेरी निराला नगर कानपुर नगर में किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रजापति समाज के पैतृक कारीगर/माटीकला शिल्पी कारीगर एंव अन्य परम्परागत कारीगरों के द्वारा निर्मित उत्पाद लक्ष्मी-गणेश, दीपक एंव मिट्टी के खिलौने व अन्य उत्पादों की बिक्री की जायेगी। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले इच्छुक कारीगरों/अन्य के द्वारा मिट्टी के निर्मित सामानों की बिक्री हेतु निः शुल्क स्टाल विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। माटीकला के उत्पादों की बिक्री से मिट्टी के कारीगरों को रोजगार मिलेगा एंव पर्यावरण संतुलित रखने में सहयोग मिलेगा। अतः मिट्टी के कार्य करने वाले प्रजापति समाज के पैतृक कारीगर/माटीकला शिल्पी कारीगर अन्य परम्परागत कारीगरों से अनुरोध है कि माटीकला मेला में अधिक से अधिक प्रतिभाग करें स्टाल निरू शुल्क है। स्टाल का आवंटन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा। मेला में भाग लेने हेतु राजीव द्विवेदी मो0नं0- 9956179776 एंव राजीव रावत मो0नं0- 9795527109 पर सम्पर्क कर सकते है।
————

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments