Tuesday, September 17, 2024
Homeअपना शहरडॉ. यू एस सिंह जी द्वारा सांस्कृतिक कलाकार सभा के 22वें तुलसी...

डॉ. यू एस सिंह जी द्वारा सांस्कृतिक कलाकार सभा के 22वें तुलसी जयन्ती समारोह में 51 विभूतियाँ को किया गया सम्मानित समय व्यूज समाचार सेवा

डॉ. यू एस सिंह जी द्वारा सांस्कृतिक कलाकार सभा के 22वें तुलसी जयन्ती समारोह में 51 विभूतियाँ को किया गया सम्मानित

समय व्यूज समाचार सेवा


कानपुर, 11 अगस्त| डॉ. यू एस सिंह जी द्वारा सांस्कृतिक कलाकार सभा के 22वें तुलसी जयन्ती समारोह में 51 विभूतियाँ को किया गया सम्मानित आपको बताते चलें दक्षिणी शहर के नौबस्ता क्षेत्र में स्थित श्री राम राधे वाटिका में सांस्कृतिक कलाकर सभा द्वारा युगपुरुष गोस्वामी तुलसीदास का भव्य जयन्ती समारोह मनाया गया| शहर तथा शहर के बाहर से समारोह में पधारे चर्चित गायक कलाकारों ने अपने गायन से श्रोता-दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया| इस अवसर पर मुख्य रूप से पहुंचे जागृति हॉस्पिटल, मंदाकिनी हॉस्पिटल, जागृति आयुर्वैदिक हॉस्पिटल एमडी डॉ यू एस सिंह जी द्वारा वरिष्ठ रामलीला कलाकारों सहित 51 विभूतियों को सम्मानित भी किया गया| सांस्कृतिक कलाकार सभा का यह 22वां तुलसी जयन्ती समारोह है| सांस्कृतिक कलाकार सभा बीते 21 वर्षों से तुलसी जयन्ती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन करती चली आ रही है| अप्रैल 2023 में ख्यातिलब्ध तबलावादक पं.केशव कुमार त्रिवेदी को सांस्कृतिक कलाकार सभा का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से इस आयोजन को और भी अधिक भव्यता प्राप्त हुई है| जिसमें न केवल कानपुर नगर अपितु इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, बाँदा, चित्रकूट, फतेहपुर तथा उन्नाव जनपद के सैकड़ों रामलीला में पूर्वान्ह 11 बजे संस्था के महासचिव पं.कृष्ण कुमार शुक्ल के आचार्यत्व में गोस्वामी तुलसीदास एवं श्रीराम के चित्र का विधिवत पूजन हुआ| उसके बाद चर्चित भजन गायक विनय त्रिपाठी, विनीत द्विवेदी, मुकेश द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, मनोज द्विवेदी, मनीष द्विवेदी तथा शशिकान्त मिश्र ने अपनी-अपनी प्रस्तुत्तियों से सभी को भाव विभोर कर दिया| इनके साथ नाल एवं पखावज पर दीन दयाल तिवारी, तबले पर क्रमशः बलराम बाबा, सुशील द्विवेदी, ललित त्रिपाठी, एवं रवि त्रिपाठी, पैड पर अम्बर तथा आर्गन पर चन्दन ने संगत की| संगीत सभा का सञ्चालन ख्यातिप्राप्त जनक एवं पूर्व लक्ष्मण अभिनेता पं.अरविंद द्विवेदीने किया| भजन गायन के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता अजय कपूर, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता दिनेश अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख चौबेपुर रजोल शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख शिवराजपुर, शुभम वाजपेई, जिला पञ्चायत सदस्य मुश्ता कार्तिकेय शुक्ल, मिश्रिख के सांसद प्रतिनिधि रवि वाजपेई, व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र, भाजपा नेता राजेन्द्र त्रिपाठी, पनकी धाम के महन्त श्री कृष्ण दास, नहरी बरी आश्रम के महन्त विनोद मिश्र, सिद्धनाथ धाम के महन्त बालयोगी अरुण चैतन्य पुरी, गोपालेश्वर धाम के


महन्त राम कृपाल दास, पनकी धाम के दूसरे महन्त जितेन्द्र दास तथा निर्मोही अखाड़ा चित्रकूट धाम के महन्त अवधेश दास जी को गोस्वामी तुलसीदास जी का चित्र, रुद्राक्ष की माला तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर सांस्कृतिक कलाकार के सभा के मुख्य संरक्षक डॉ.यू.एस,सिंह, संरक्षक भईयन वाजपेई, संस्थापक/संरक्षक राजू सिंह चौहान उर्फ़ टिंकू कानपुरी, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आशीष अवस्थी, वरिष्ठ राम अभिनेता रत्नेश त्रिपाठी, वरिष्ठ कलाकार रमेश अवस्थी, अजय दिवेदी उर्फ़ टिल्लू, दिनेश तिवारी, लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी, संजू शुक्ल, अमित शुक्ल, सोलंकी कुशवाहा, करिश्मा, शिवानी, सोनी तथा वरिष्ठ पत्रकार गुडू मिश्र सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments