हज 2026 की तीसरी और अंतिम किस्त 31 मार्च 2026 से पूर्व जमा करने की हज कमेटी से सूचना।
सुहैल आफताब,समय व्यूज

कानपुर।तंज़ीम खुद्दाम आज़मीने हज बांस मंडी, कानपुर से सरदार अहमद खान व हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के पत्र संख्या 35/2026 दिनांक 23 मार्च 2026 के अनुसार हज 2026 पर जाने वाले हाजियों को तीसरी किस्त 31 मार्च 2026 तक रुपया 75250/- जमा करना ज़रूरी है । इस साल कुल हज का खर्च लखनऊ से जाने वाले हाजियों का 3,52,550/- है जिसमें दो किस्त 2,77,300/- पहले जमा कर दिया गया है। पैसे जमा करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए संबंधित हाजी तंज़ीम खुद्दाम के मो. हमीदुल्ला व मो. नुज़ैम से संपर्क कर सकते हैं।





