Thursday, March 19, 2026
Homeअपना शहरमहिला महाविद्यालय में सेवायोजन कार्यालय एवं महिला महाविद्यालय की करियर काउंसिलिंग समिति...

महिला महाविद्यालय में सेवायोजन कार्यालय एवं महिला महाविद्यालय की करियर काउंसिलिंग समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया समय व्यूज गौरव प्रजापति

महिला महाविद्यालय में सेवायोजन कार्यालय एवं महिला महाविद्यालय की करियर काउंसिलिंग समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _महिला महाविद्यालय में सेवायोजन कार्यालय एवं महिला महाविद्यालय की करियर काउंसिलिंग समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया आप को बताते चलें दिनांक 18 /3/ 2026 दिन बुधवार को महिला महाविद्यालय के सभागार में सेवायोजन कार्यालय एवं महिला महाविद्यालय की करियर काउंसिलिंग समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यशाला का

आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्राओं को यह समझाना था कि आगामी 23/3/2026 को होने वाले रोजगार मेले में वह किस प्रकार पूरी तैयारी एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर अपने लिए उपयुक्त अवसर प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी जी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया साथ ही प्राचार्य जी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि रोजगार मेले में केवल उपस्थित होना ही पर्याप्त नहीं बल्कि सही जानकारी, आत्मविश्वास और तैयारी सफलता की कुंजी है साथ ही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आए हर्ष चौरसिया जी ने छात्राओं को रिज्यूम तैयार करने ,साक्षात्कार की तैयारी ,व्यक्तित्व विकास तथा संचार कौशल को मजबूत बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए उन्होंने कहा छात्राएं अपनी क्षमता को पहचाने एवं अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहे साथ ही कंपनियों की आवश्यकताओं को समझ कर उसी अनुसार तैयारी करें ।कार्यक्रम के दौरान मॉक इंटरव्यू सत्र भी आयोजित किया गया जिससे छात्राओं को वास्तविक साक्षात्कार का अनुभव प्राप्त हो सके कार्यक्रम का मंच संचालन राजनीति विभाग की विभागाध्यक्षा डॉक्टर अनामिका वर्मा द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन करियर काउंसलिंग समिति की संयोजिका प्रो. प्रज्ञा श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉक्टर दीपाली श्रीवास्तव ,डॉक्टर दीपाली निगम, डॉक्टर नीता मिश्रा, डॉ अनामिका वर्मा, डॉक्टर अंजू श्रीवास्तव, डॉक्टर संगीता सितानी ,डॉक्टर प्रीति द्विवेदी , डॉक्टर ममता मिश्रा इत्यादि प्रवक्ताएं उपस्थित रही

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments