शव वाहन तोड़फोड़ मामले में कथित भीम आर्मी नेता गिरफ्तार _पांच नामजद सहित 50 अज्ञात पर मुकदमा

समय व्यूज गौरव प्रजापति

घाटमपुर _शव वाहन तोड़फोड़ मामले में कथित भीम आर्मी नेता गिरफ्तार _पांच नामजद सहित 50 अज्ञात पर मुकदमा आप को बताते चलें कानपुर के घाटमपुर में सड़क हादसे के बाद शव वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के कथित नेता अरविंद बौद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पांच नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आप को बता दें बुधवार शाम रिंद नदी पुल पर एक टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिसमें 1 युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दिलीप और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को कानपुर रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह दिलीप की भी मौत हो गई।हादसे के बाद जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, तभी धरमपुर बंबा के पास ग्रामीणों और कुछ लोगों ने शव वाहन को रोक लिया। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद बौद्ध अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और शव वाहन में तोड़फोड़ की। जिसमे पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने मामले में अरविंद बौद्ध समेत पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अरविंद बौद्ध को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वही घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अक्सर ऐसे मामलों में पहुंचकर माहौल खराब करने की कोशिश करता था। मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वही अरविंद बौद्ध खुद को भीम आर्मी का अध्यक्ष बताता था कानपुर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अर्पित आजाद ने बताया- आरोपी अरविंद बौद्ध भीम आर्मी में कोई पदाधिकारी नहीं है। वह खुद को भीम आर्मी से जोड़कर हर जगह बवाल करता है। हमारा उससे कुछ लेना देना नहीं है। वह खुद को भीम आर्मी का अध्यक्ष बताता था।
![]()





