Friday, April 24, 2026
Homeअपना शहरकेडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज का शानदार शत प्रतिशत परिणाम समय व्यूज...

केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज का शानदार शत प्रतिशत परिणाम समय व्यूज गौरव प्रजापति

केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज का शानदार शत प्रतिशत परिणाम

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _जनपद मेरिट में स्थान यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं प्रदेश स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया।
हाई स्कूल में छात्रा अनन्या पांडे ने 93% अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया तथा जनपद मेरिट में स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आशुतोष तिवारी (91%), तेजस अग्निहोत्री (87%), आयुषी

द्विवेदी (87%) एवं आकाश कुशवाहा (82%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इंटरमीडिएट में शिवम कुशवाहा एवं सत्यम सिंह ने 79% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कॉलेज टॉप किया। वहीं श्रेया पांडे (77%), साक्षी शर्मा (75%), प्रज्ञा पांडे

(75%) एवं नेहा सैनी (75%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के.के. बाजपेई ने सफल विद्यार्थियों का मोदक खिलाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय सचिव श्रीमती

शशिकांति वाजपेई, उप-प्रधानाचार्य श्रीमती अंजलि मिश्रा, हरिराम यादव,राहुल श्रीवास्तव, शिवनाथ त्रिपाठी शिक्षकगण एवं श्री उमानाथ

पांडे, पवन पांडे, मोहित गुप्ता, प्रमोद तिवारी एवं भारी संख्या में

मातृशक्ति अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय कोऑर्डिनेटर व्यंजना द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments