Wednesday, July 29, 2026
Homeअपना शहर11 मुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व...

11 मुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व एवं किया गया विशाल भंडारा समय व्यूज सुरेंद्र सोनी

11 मुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व एवं किया गया विशाल भंडारा

समय व्यूज सुरेंद्र सोनी

कानपुर_11 मुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व एवं किया गया विशाल भंडारा आपको बताते चले दिनांक 29,7,2026 दिन बुधवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र आवास विकास में 11 मुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वहीं मुख्य महंत सुभाष चंद्र जी महाराज गुरु जी ने बताया कि ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर आवास विकास हंसपुरम में 2014 में स्थापना हुई थी तब से अनंत बलवंत हनुमंत लाल की ऐसी कृपा है कि सभी लोगों के कार्य सिद्ध होते हैं जो भी निर्मल भाव से कोई भी व्यक्ति आता है तो हनुमान जी उसकी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं और आज गुरु पूर्णिमा का पुण्य अवसर है इसमें हम अपने गुरुओं के प्रति

परमेश्वर गुरुओं के प्रति आदि गुरुओं के प्रति अपनी भावना अपनी श्रद्धा अपनी भक्ति को प्रकट करते हैं उसी के उपलक्ष में सुंदरकांड पाठ रखा गया है और शाम को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है साथ ही बताया यहां प्रसाद में भुजे हुए चने गुण बेसन के लड्डू इमरती पंचमेवा आदि से बाबा का हम लोग भोग लगाते हैं साथ ही बताया कि हमारा ज्योतिष शास्त्र और हनुमान जी की कृपा से जो भी प्रश्न श्रद्धालु लोग लेकर के आते हैं उसका उत्तर हम लोग उसे रूप में दे पाते हैं वही हिंदू राष्ट्र बनने के लिए बताया कि हमारा भाव है कि सनातन राष्ट्र बनना चाहिए हिंदू शब्द उससे छोटा हो जाता है हिंदुओं में तो बड़ी बुराइयां है ना कि दिखाने के लिए हिंदू है लेकिन वास्तव में कोई मंदिर नहीं जाना चाहता कितने व्यक्ति क्षेत्र में जो निरंतर मंदिर आते हैं हिंदू कहने से हिंदू नहीं बनेगा सनातनी बनिए अपने सनातन को आगे ले जाइए सनातन में संस्कार छुपा हुआ है जिसका और कहते हैं सनातन में ही रहकर के सबको संभव है हिंदू बन करके भी रहोगे तो नाम के हिंदू बनने से कोई मतलब नहीं सिद्ध होने वाला है इसलिए सनातनी बनो और सनातन को आगे लेकर के विचारों और जो ऋषि परंपराएं हैं हमारी जो सनातन संस्कृति है उसके साथ बढ़ेंगे तभी यह सनातन बढ़ेगा और तभी यह हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना हो सकती है हम लोग राम राज्य की परिकल्पना करें तो ज्यादा अच्छा है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments