Monday, September 14, 2026
Homeअपना शहरहंसपुरम में गणपति बप्पा की गूंज: वैष्णवी मार्बल में वैदिक मंत्रोच्चार के...

हंसपुरम में गणपति बप्पा की गूंज: वैष्णवी मार्बल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुए ‘विघ्नहर्ता’। ​समय व्यूज (गौरव प्रजापति)

हंसपुरम में गणपति बप्पा की गूंज: वैष्णवी मार्बल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुए ‘विघ्नहर्ता’

​समय व्यूज (गौरव प्रजापति)

कानपुर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को हंसपुरम स्थित वैष्णवी मार्बल प्रांगण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम में स्थित प्रतिष्ठान में ‘विघ्नहर्ता’ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना अत्यंत धूमधाम और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।
​गणपति बप्पा के आगमन पर पूरा माहौल “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान और पूजन समारोह में मुख्य रूप से वैष्णवी मार्बल के प्रोप्राइटर ठाकुर गजेंद्र सिंह परिहार, आरती सिंह परिहार, माही सिंह और वैष्णवी सिंह ने पूरे विधि-विधान से प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र एवं जन-कल्याण की कामना की।
​इस अवसर पर मनोज सिंह परिहार, बिनु विश्वकर्मा एवं बृजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने आरती कर बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित लोगों के बीच मोदक और महाप्रसाद का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments