सोनिया मेकओवर यूनिसेक्स सैलून की दूसरी शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन, अब क्षेत्र में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं

समय व्यूज समाचार सेवा

कानपुर। सोनिया मेकओवर यूनिसेक्स सैलून की दूसरी शाखा भव्य उद्घाटन के साथ शहर में लग्जरी ब्यूटी सुविधाओं की क्षेत्र में नई शुरुआत हुई है।दिनांक 23 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोबिन पुलिया बंबा पटरी किनारे मयंक इलेक्ट्रॉनिक में इस नए सैलून का विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन-पाठ के साथ शुभारंभ किया गया।सैलून की ओनर आरती शुक्ला एवं दीप शुक्ला ने बताया कि हमारी इस दूसरी शाखा

सोनिया मेकओवर यूनिसेक्स सैलून का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को उच्च श्रेणी की लग्जरी और आधुनिक ब्यूटी सेवाएं प्रदान करना है। सैलून में विशेष ब्राइडल मेकअप, लहंगा ड्रेसिंग और साइड मेकअप. हेयर स्पा. नेल एक्सटेंशन. हेयर एक्सटेंशन. सभी प्रकार के फेशियल एवं विभिन्न प्रकार की ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और सबसे बड़ी बात किफायती दामों में सुविधा मिलेगी।

साथ ही बताया कि जो गरीब असहाय बहने हैं उनकी शादियों का मेकअप में विशेष छूट दी गई है साथ ही कहा कि हर फेस्टिवल में हमारे जो नए ऑफर है उनको जानने के लिए हमारी इंस्टाग्राम आईडी है सोनिया Soniya 450 2 makeover आप इसको

फॉलो करिए जिससे समय-समय पर आप लोगों की जानकारी मिलती रहे वही ग्राहकों को प्रीमियम और संतोषजनक अनुभव देने के लिए रमन, समीर, सिमरन, प्रज्ञा, सोनी और आकांक्षा सहित पूरी तरह से शिक्षित और प्रशिक्षित स्टाफ तैनात किया गया है।







