रॉयल चिल्ड्रंस हॉस्पिटल की 9वीं वर्षगांठ पर मां भगवती के विशाल जागरण में हेमंत ब्रजवासी के भजनों पर झूमे शहरवासी

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _रॉयल चिल्ड्रंस हॉस्पिटल की 9वीं वर्षगांठ पर मां भगवती के विशाल जागरण में हेमंत ब्रजवासी के भजनों पर झूमे शहरवासी आप को बताते चलें दिनांक 22,10,2026 दिन बृहस्पतिवार को किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में रॉयल चिल्ड्रंस हॉस्पिटल की 9वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य माता रानी

जागरण एवं रात्रि भोज का आयोजन अत्यंत धूमधाम के साथ किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे द्वितीय काशी सिद्धनाथ धाम महंत बाल योगी अरूणपुरी चैतन्य जी महाराज, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी मनोजानंद जी महाराज, हास्य कलाकार एवं फिल्म अभिनेता अन्नू अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी,दक्षिण जिला

अध्यक्ष शिवराम सिंह, प्रसिद्ध कथा वाचक पं.अभिनव जी महाराज, आदि शहर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे वहीं कानपुर का जाना-माना और सुप्रसिद्ध रॉयल चिल्ड्रंस हॉस्पिटल बच्चों की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए हैं । अस्पताल ने अपने 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और निरंतर

क्षेत्र में बेहतर बाल चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। वही माता के जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक हेमंत ब्रजवासी एवं मनोज शर्मा ग्वालियर, पुलकित शर्मा, शुभम रसीला की भक्तिमय प्रस्तुतियों पर

आए हुए अतिथि देर रात तक झूमते हुए मंत्र मुग्ध हो गए। वही कार्यक्रम का सफल संचालन व आयोजन करने वाले एवं रॉयल

चिल्ड्रन हॉस्पिटल संचालक डॉ. रुचि वाजपेयी व डॉ. अजय वाजपेयी ने सभी आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी से सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया। साथी कहा कि माता रानी का आशीर्वाद है जो इतना बड़ा कार्यक्रम हम लोग आयोजन कर पा रहे हैं साथ ही कहा की ऐसे ही हम आप सभी लोगों की सेवा करते रहे और सभी लोग स्वस्थ रहें यही बस प्रार्थना है जिसमें मुख्य रूप से

भाजपा नेता मोनू पांडेय, आशीष त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी,देवांशु, गौरव दुबे, आकाश, महेश, प्रशांत शुक्ला,अमन, विकास, शिवम, विनय, अनूप, अंकित,अमित गुप्ता, हरिओम, नितिन, ऋषभ, रिषु, अंकुर, देव, श्याम मिश्रा,अंशु निगम के साथ हजारों गणमान्य लोग उपस्थित रहे साथ ही रात्रि भोज का आनंद लिया







