Saturday, October 31, 2026
HomeBlogगोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी क़ो मुठभेड़ के बाद एसआई प्रवास...

गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी क़ो मुठभेड़ के बाद एसआई प्रवास शर्मा ने किया गिरफ्तार

महोली हत्याकांड में हाईवे पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद; मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल समेत अन्य की तलाश जारी

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव महोली में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मनोज के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे आरोपी कंचन को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

सीओ सदर वरुण कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार रात गांव महोली में शराब के लिए 500 रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में नामजद आरोपियों ने रौतान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विकास उर्फ विशाल, मेघश्याम, डालचन्द, मुकेश, धर्मेन्द्र, राजकुमार और मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार निर्वाल, निरीक्षक अपराध विवेक कुमार और राधापुरम चौकी प्रभारी प्रवास शर्मा पुलिस टीम के साथ न्यू राधिका कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध वहां पहुंचे। पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मनोज निवासी महोली के पैर में गोली लग गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दूसरे आरोपी कंचन निवासी महोली, मूल निवासी अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल मनोज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि कंचन को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया गया।

मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश

पुलिस अब इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल, जो पूर्व में भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष रह चुका है, समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अख़बार की कटिंग बना दो

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments