*हज 2026 की ट्रेनिंग का दूसरा दौर मुकम्मल हुआ।*

सुहैल आफ़ताब,समय व्यूज।

कानपुर। तंज़ीम खुद्दाम आजमीने हज की जानिब से दूसरा हज तरबियती कैंप का आयोजन ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल बांसमंडी में क़ाज़ी फैजान अली ने कुरान पाक की तिलावत से आगाज़ किया। अब्दुल हई हाशमी साहब ने एहराम बांधने का तरीका बताया और आजमीने हज से प्रैक्टिस भी कराया।हज कमेटी ऑफ इंडिया भारत सरकार द्वारा नियुक्त हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी व मोहम्मद इरफ़ान ने आज़मीने हज को बताया कि लखनऊ से शुरुआती फ्लाइट मदीना

मुन्नवरा जाएगी मदीना एयरपोर्ट से हाजियों को बस के ज़रिए होटल ले जाया जाएगा।होटल में थोड़ा आराम करके पाक साफ़ होकर वज़ू बना के मस्जिद नबवी में नमाज़ अदा करे रियाज़ुल जन्ना और असहाबे सूफ़ा पर ज़्यादा से ज़्यादा नमाज़ अदा करे और कोशिश करे 40 वक्त की फ़र्ज़ नमाज़ जमात के साथ मस्जिदे नबवी में जरूर पढ़े और जब ज़ियारत को जाएं तो मस्जिद कुबा में नफ़िल नमाज़ पढ़े । मुफ्ती इक़बाल क़ासिमी साहब ने बताया कि हज तीन तरह के होते है पहला हज इफ़राद दूसरा हज किरआन जोकि ज्यादा मुश्किल है इंडिया से जाने वाले हाजियों को तीसरा तरीक़ा हज तमत्तो करना है जो कि जिलहिज़्जा की आठ तारीख से बारह जिलहिज्जा के दरमियान करना है मीना, अराफ़ात,मुजदलिफा के अरकान करने है जमरात को कंकरियां मारना वा बाल कटवाना है। ख़ादिमुल हुज्जाज सरदार अहमद खान व मोहम्मद हमीदुल्ला जी ने आज़मीने हज का इस्तकबाल किया।इस मौके पर मोहम्मद तौसीफ़, मो नुजैम, मो. नफीस,शकील अहमद, कमाल अहमद आदि ने शिरकत की और प्रोग्राम को कामयाब बनाने में अपनी ख़िदमात पेश की।मालूम हो,कि यह चार हफ्तावर हज ट्रेनिंग प्रोग्राम का दूसरा हफ़्ता था जो इतवार के दिन ही आयोजित होता है अभी दो हफ्ते का ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन जो कि बाकी आने वाले दो इतवार को बांसमंडी में ही होना है।





