मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर परिवार परिचय, वृद्धजनों का सम्मान, महासभा के नव वर्ष कैलेण्डर का विमोचन के पश्चात् समरसता खिचड़ी भोज किया गया

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर_मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर परिवार परिचय, वृद्धजनों का सम्मान, महासभा के नव वर्ष कैलेण्डर का विमोचन के पश्चात् समरसता खिचड़ी भोज किया गया आप को बताते चलें अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा कानपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 25 जनवरी, 2026, दिन रविवार, स्थान संस्कार लॉन, किदवई नगर, कानपुर में मकर संक्रांति मोहत्सव के शुभ अवसर पर परिवार परिचय सम्मेलन, 21 वृद्धजनों का सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सत्यदेव पचौरी (सांसद) के द्वारा महासभा के नववर्ष

कैलेण्डर का विमोचन एवं विशिष्ट अतिथि महेश त्रिवेदी (विधायक, किदवई नगर), अमिताभ बाजपेयी (विधायक, आर्य नगर), अरुण पाठक (एम.एल.सी.) जी द्वारा 21 वृद्धजनों का सम्मान किया गया।तदुपरांत सम्मेलन में मध्यान्ह 12 बजे से ही युवक-युवतियों का अपने परिवार के साथ आना प्रारम्भ हो गया। 117 युवक-युवतियों का पंजीकरण हुआ। आपस में ही लोगों ने अपने बायोडाटा का आदान-प्रदान किया।महासभा द्वारा गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी
15 अप्रैल, 2026 को 33वें सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन संस्कार लॉन, किदवई नगर में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर एक तलाकशुदा जोड़े का पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात् खिचड़ी भोज एवं प्रसाद का वितरण किया गया।इस

आयोजन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण, साधू संत, एवं सम्मानित गणमान्य सदस्यों ने आनन्द प्राप्त किया। वही महासभा के अध्यक्ष शिव सहाय मिश्र जी ने कहा कि आज के समय में परिवार परिचय सम्मेलनों की बहुत आवश्यकता है। मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी जी ने कहा कि परिवार परिचय तथा सामूहिक विवाह आयोजनों में विधवा विवाह तलाकशुदा, निर्धन, दिव्यांग, अल्पशिक्षित युवक-युवतियों की प्रथम मॉग पूर्ति हेतु मदद की जाय। परिवार परिचय सम्मेलन के आयोजक मालिक बनकर नहीं अपितु माली बनकर विभिन्न प्रकार के फलफूल वंशबेलि का परिचय करायें।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री महेश मिश्रा ने करते हुए कहा कि परिवार परिचय एवं आदर्श सामूहिक विवाह का अनुकरण करने वालों तथा वातावरण बनाने वालों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
आयोजन में आये सभी सम्मानित सदस्यों, युवक-युवतियों, उनके पारिवारिक जनों, सभी मीडिया व पत्रकार बंधुओं एवं समाज के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगणों को सम्मेलन को सफल बनाने हेतु उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कवियों ने अपनी कविताओं द्वारा समरसता खिचड़ी भोज में समा बांध दिया।
आयोजन में मुख्य रूप से सर्वश्री चैतन्य बालयोगी अरुण पुरी जी महाराज, महंत कृष्ण दास जी महाराज (पनकी), शिव सहाय मिश्र, सुनील चंद्र तिवारी (महासचिव), भीम शंकर मिश्र, आर.एन. अवस्थी, कौशलेश धर्म पण्डेिय, आचार्य कृपाशंकर शुक्ल, आचार्य संतोष मिश्रा, शारदा प्रसाद शुक्ल, अशोक शास्त्री, संजीव मिश्रा, राजेश अवस्थी, प्रमोद शुक्ला, जितेन्द्र मिश्रा, अनुराग दीक्षित, आशीष मिश्रा, शानू शुक्ला, ज्योति तिवारी, सुभाष बाजपेयी, ओजस मिश्रा, शंकर पंडित, अरविन्द मिश्रा, सर्वेश पाण्डेय, रजत मिश्रा, डॉ. नरेन्द्र द्विवेदी, सुखदेव शुक्ला, ओम नाराायण त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, विमल मिश्रा, राजेश शुक्ला, दिनेश अवस्थी, अभय दुबे, प्रदीप मिश्रा, कुमार प्रीत पाण्डेय, हरी त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, ऋषि दुबे, रजत मिश्रा, जयवर्धन मिश्रा, ओम मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी (पार्षद), विवेक शर्मा (पार्षद), मनीष मिश्रा, (पार्षद), आलोक पाण्डेय (पार्षद) का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया।





