Sunday, April 19, 2026
Homeअपना शहर*कानपुर जमीयत उर राईन द्वारा भाईचारे का संदेश देने के लिए ...

*कानपुर जमीयत उर राईन द्वारा भाईचारे का संदेश देने के लिए ऐतिहासिक सामूहिक विवाह परेड ग्राउंड में संपन्न।* सुहैल आफताब,समय व्यूज।

*कानपुर जमीयत उर राईन द्वारा भाईचारे का संदेश देने के लिए ऐतिहासिक सामूहिक विवाह परेड ग्राउंड में संपन्न।*

सुहैल आफताब,समय व्यूज।

कानपुर जमीयत उर राईन द्वारा आयोजित सद्भावना का संदेश देने के लिए इज्तिमाई शादी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन परेड ग्राउंड में संपन्न हुआ जानकारी देते हुए ऑल इंडिया जमीयत उर राईन के कोषाध्यक्ष कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद मोईन राईन ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया इस ऐतिहासिक पल को सभी लोगों ने अपने कमरे में कैद करने की कोशिश की क्योंकि संगठन द्वारा भाईचारे का संदेश देने के लिए जहां मुस्लिम समुदाय से 12 नव विवाहित जोड़ों का निकाह किया गया वही हिंदू समुदाय के नव विवाहित तीन जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया सभी नव विवाहित जोड़ों को कानपुर जमीयत उर राईन द्वारा दहेज भी दिया गया जिसमें सभी जरूर की गृहस्थी का सामान मौजूद था साथ ही दूल्हा दुल्हन पक्ष के और लोगों के लिए खाने का बेहतरीन इंतजाम कार्यक्रम में देशभर के अलग-अलग शहर से लोगों ने शिरकत की और दूल्हा दुल्हन को दुआएं एवं आशीर्वाद मुबारकबाद दिया कार्यक्रम आयोजक मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हारुन राईन ने बताया कि हमारा संगठन आगे भी इससे बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह कराएगा ताकि जरूरतमंद लोगों का कुछ बोझ हल्का हो सके यह वक्त की जरूरत है की सामूहिक विवाह सम्मेलन ज्यादा से ज्यादा किया जाए ताकि कम खर्चे में लोगों के घर बस जाएं और खिदमत ए खल्क भी होती रहे लोग अपनी बच्चियों के रिश्ते के लिए परेशान ना हो और उसे बोझ ना समझे हमारा संगठन आगे भी इसी तरीके के सामाजिक कार्य जनहित में करता रहेगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश राकेश सचान विधायक अमिताभ बाजपेई एमएलसी सलिल विश्नोई विधायक मोहम्मद हसन रूमी विधायक महेश त्रिवेदी पूर्व राज्य मंत्री अनीश मंसूरी विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सर परस्त हाफिज अब्दुल हाई साहब ऑल इंडिया जमीयत उर राईन के कोषाध्यक्ष कार्यक्रम आयोजक मंडल मोहम्मद मोईन राईन एवं मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हारुन राईन ऑल इंडिया जमीयत उर राईन अध्यक्ष शमशाद आलम राईन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राईन जिला अध्यक्ष मेहताब सुल्तान आलम नगर अध्यक्ष अली वारिस राईन आफताब आलम भोलू ओसामा राईन समसुल हक राईन अल्ताफ हुसैन राईन राईन मोहम्मद नफीस राईन इरफान हाशिम राईन महबूब आलम खान फैजान खान अब्दुल वाहिद मुसईब राईन तैयब राईन डॉलर मोहम्मद मुस्कान राईन पंडित राजेश मिश्रा हाशिम रिजवी अब्दुल अजीज राईन अनवारुल राईन आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments