ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तम पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी, 35 स्कूलों के 450 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तम पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी, 35 स्कूलों के 450 खिलाड़ियों ने दिखाया दम आप को बताते चलें दिनांक 27,11,2026 दिन शुक्रवार को अर्रा रोड स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल में द्वि-दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें शहर के लगभग 35 विद्यालयों से आए 450 खिलाड़ियों ने अपने कौशल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में ही प्रतिभागियों ने दांव-पेंच और फुर्ती से दर्शकों व निर्णायकों को खासा प्रभावित किया। वही समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक योगेंद्र कुमार उत्तम ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लीगल मेट्रोलॉजी कानपुर जोन के डिप्टी कंट्रोलर मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और शारीरिक फिटनेस भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने बच्चों को निरंतर अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय निदेशक योगेंद्र कुमार उत्तम ने भी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बताया

कि विद्यालय प्रबंधन समय-समय पर विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान करता रहता है जिससे उनकी प्रतिभा निखर सके और उनका आधार सुदृढ़ हो। वही प्रतियोगिता के परिणामों में ऑल ओवर चैंपियनशिप का खिताब उत्तम पब्लिक स्कूल के नाम रहा। वहीं विवेक्योर

इंटरनेशनल स्कूल ने फर्स्ट रनर अप, एस.जे. एजुकेशन सेंटर ने सेकंड रनर अप और नेशनल पब्लिक स्कूल ने थर्ड रनर अप का स्थान हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस मौके पर सत्येंद्र उत्तम, सुधा उत्तम, सीमा उत्तम, एकता गुप्ता, गोविंद उत्तम, राज वर्मा, इस्माइल हुसैन, संजय कुमार, मनोज कुमार, मनोज तोमर, कुलदीप वर्मा, जयकुमार तिवारी, लक्ष्मी वर्मा और हिमांशी राठौर सहित कई गणमान्य लोग व शिक्षक उपस्थित रहे।







