Friday, April 24, 2026
Homeअपना शहरसंत निरंकारी मिशन द्वारा किया गया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य...

संत निरंकारी मिशन द्वारा किया गया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कानपुर जिला अधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ समय व्यूज गौरव प्रजापति

संत निरंकारी मिशन द्वारा किया गया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कानपुर जिला अधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

समय व्यूज गौरव प्रजापति


कानपुर_संत निरंकारी मिशन द्वारा किया गया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कानपुर जिला अधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ आप को बताते चलें दिनांक 24 अप्रैल, 2026 दिन शुक्रवार को संत निरंकारी सत्संग भवन गोविन्द नगर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मानवता के मसीहा बाबा गुरबचन सिंह जी की दिव्य स्मृति में मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मण्डल की स्थानीय शाखा द्वारा किया गया वहीं रक्तदाताओं ने रक्तदान महादान की भावना से

युक्त होकर उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर स्वेच्छापूर्वक रक्तदान किया। रक्त दान शिविर का उ‌द्घाटन कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह जी ने फीता काटकर किया। वही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदगरू माता सुदीक्षा जी महाराज जी के पावन आर्शीवाद से संत निरंकारी मण्डल इस दिन को मानव एकता दिवस के रूप में मना रहा है जिसमें सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्थापित निरंकारी मिशन की हजारों शाखाओं में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालु भक्त प्रेम, सदभाव, निष्काम भाव एवं जन कल्याण

की भावना से युक्त होकर स्वेच्छापूर्वक रक्तदान कर रहे हैं। वही
रक्तदान शिविर में रक्त संग्रह हेतु गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज से लगभग 17 सदस्यों की मेडिकल स्टाफ टीम का आगमन हुआ। जिसमें डा० वतन कु. मिश्रा जी एवं डा० फरहीन आरिफ मुख्य रूप से शामिल हुये। रक्त कोष विभाग द्वारा लगभग यूनिट रक्त संग्रह किया। सर्वप्रथम रक्तदाताओं ने पंक्तिबद्ध होकर अपना पंजीकरण करवाया तत्पश्चात रक्तदान किया। रक्तदाताओं के लिये दूध, फल, जूस इत्यादि का प्रबंध किया गया। वही कानपुर जोन के जोनल इंचार्ज श्री गुलशन अरोड़ा जी ने जानकारी देते हुये बताया कि समूचे भारतवर्ष में लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जो निष्काम सेवा, परोपकार और मानवता के प्रति समर्पण की जीवन्त अभिव्यक्ति बनकर उभरा। युगदृष्टा सदगुरु बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा सन 1986 से आरम्भ हुई परोपकार की यह मुहिम महाभियान के रूप में आज अपने चरमोत्कर्ष पर है। इन शिविरों में अभी तक 15,00,230 यूनिट रक्त मानवमात्र की भलाई हेतु दिया जा चुका है और निरंतर यह सेवाएं जारी है। वही इस अवसर पर दिल्ली से आये परम आदरणीय संत एस एरा नशीला जी ने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने बाबा गुरबचन सिंह जी के मानवता के लिये किये सर्वोच्चय बलिदान पर सम्पूर्ण मानवता को प्रेरक सन्देश दिया कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिये।इस अवसर पर कानपुर के संयोजक आदरणीय सुशील पुरी जी ने कहा कि युगप्रवर्तक बाबा गुरवचन सिंह जी ने सत्य के बोध द्वारा मानव को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त कराया साथ ही समाज उत्थान हेतू अनेकों कल्याण कारी योजनायें कियान्वित की। समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, नशा आदि को समाप्त कर सादी शादियां नशा मुक्त समाज बनाने की प्रेरणा प्रदान की। वही इस रक्तदान शिविर के आयोजन में निरंकारी मिशन के समस्त सेवादल ने अधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान करने के लिये कानपुर व आस पास के ग्रामीणांचलों से श्रद्धालु भक्त एकत्रित हुये। वही कानपुर जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी को पढ़ सकती है इसलिए जो स्वस्थ लोग हैं वह रक्तदान अवश्य करें और ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments