*हज 2026 की पहली फ्लाइट वापिस सकुशल भारत पहुंची।*

सुहैल आफताब,समय व्यूज़।

सऊदी अरब के मक्का मुनव्वरा से कल रात 10.30बजे पहली हज फ़्लाइट से कुल 437 हाज़ी उत्तर प्रदेश से कानपुर नगर से 42 हाजियों की सकुशल अपने वतन वापसी हुई ।हाजियों के इस्तकबाल के लिए कानपुर से हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी, मोहम्मद हमीदुल्ला, मो शकील, तौसीफ़ अहमद और नुज़ैम अहमद आदि अमौसी एयरपोर्ट गए और हाजियों को हार पहनाकर उनसे दुआ की दरख़्वास्त की क्योंकि हदीसों में कहा गया है हाजी जब वतन वापस आता है और घर जाने से पहले जो भी हाजी से गले मिले मुसाफा करे और दुआ के लिए कहे इंशाअल्लाह वो दुआ ज़रूर कुबूल होती है। खादिमुल हुज्जाज जनाब सरदार अहमद खान ने बताया कि 17 मई तक रोज़ फ्लाइट से हाजियों की वापसी होगी।
![]()





