कानपुर ड्राइवर्स यूनियन का आईडी कार्ड वितरण एवं ब्लड डोनेट कैंप हुआ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _कानपुर ड्राइवर्स यूनियन का आईडी कार्ड वितरण एवं ब्लड डोनेट कैंप हुआ संपन्न आप को बताते चलें दिनांक 26,7,2026 दिन रविवार को कानपुर के सरोजनी नगर में कानपुर ड्राइवर्स यूनियन का आईडी कार्ड वितरण एवं ब्लड डोनेट कैंप संपन्न हुआ जिसमें ड्राइवर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री वरुण यादव एवं महामंत्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह यूनियन मैंने नई रजिस्ट्रेशन कराया है जिसका नाम है कानपुर ड्राइवर्स यूनियन इसका काम यह है कि जो हमारे ड्राइवर भाई लोग हैं उनके साथ जो उत्पीड़न होता है उसका हम लोग

डटकर सामना करेंगे और ड्राइवर भाइयों के साथ खड़े रहेंगे साथ ही बताया कि मुख्य अतिथि में जीत प्रताप सिंह रहे हैं पार्षद अरविंद यादव जी रहे हैं साथ ही जो रक्तदान हो रहा है वह पावन गंगा सेवा संस्थान की ओर से हो रहा है करीब 15 लोगों ने ब्लड डोनेट चुके हैं वही बताया कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आईडी कार्ड वितरण है साथ ही कहा कि सभी ड्राइवर भाइयों से मैं कहना चाहता हूं कि संस्था से जुड़े ज्यादा से ज्यादा साथ ही बताया कि हमारी कुछ मागे हैं जैसे की 8 घंटे ड्यूटी होनी चाहिए मासिक वेतन 18000 होना चाहिए अगर 12 घंटे ड्यूटी होती है तो 20 से

22000 वेतन होना चाहिए वाहन मालिक द्वारा समय से अधिक काम करने पर उचित वेतन सुनिश्चित किया जाए वाहन मालिक अगर कहीं बाहर ले जाते हैं तो बाहर जाने का पैसा और रहने खाने की उचित सुविधा करें कोई ड्राइवर गाड़ी में नहीं सोएगा शासन प्रशासन से हमारी यही मांगे हैं वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहे अध्यक्ष वरुण यादव महामंत्री वीरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष शेख आजाद उपाध्यक्ष योगेश चौधरी सोनू कटिहार नवीन श्रीवास्तव ओमप्रकाश नीरज राजपूत विपिन शर्मा रवि राजपूत जितेंद्र सक्सेना सुरेश सोनकर इजहार अहमद सुजीत कुमार विवेक कुमार शुभम चौधरी सतीश प्रजापति शुभम चौधरी संजय यादव पंकज सविता उमेश शुक्ला प्रेम प्रकाश संजय श्रीवास्तव विषय विशाल विश्वकर्मा दिनेश चंद्र विनय गुप्ता आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
![]()





