फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, कानपुर इकाई के स्थापना दिवस समारोह हुआ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, कानपुर इकाई के स्थापना दिवस समारोह हुआ संपन्न आप को बताते चलें दिनांक 26 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12:30 बजे से कश्मीर पैलेस, गोविंद नगर, कानपुर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय एवं एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। वही अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री

दिनेश चंद्र वर्मा ने सभी फोटोग्राफर्स से संगठन के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा संगठन की शक्ति एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक मजबूत संगठन ही फोटोग्राफर्स के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है। वही महापौर प्रमिला पाण्डेय ने फोटोग्राफर्स समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो नगर निगम एवं उनके स्तर से हरसंभव

सहयोग प्रदान किया जाएगा। वही प्रदेश महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने फोटोग्राफी क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही नई तकनीकों, आधुनिक उपकरणों एवं बदलते ट्रेंड्स की जानकारी साझा करते हुए सभी फोटोग्राफर्स से निरंतर स्वयं को अपडेट रखने का आग्रह किया।कार्यक्रम में प्रदेश विशेष सचिव श्री सौरभ मिश्र ने संगठन द्वारा फोटोग्राफर्स के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सदस्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा अधिक से अधिक फोटोग्राफर्स से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपस्थित रहे शैलेश जैन, अनूप तिवारी, दीपक, राजेश सचान एवं बंसी सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
![]()





