सड़क से लेकर गेस्ट हाउस तक बहनों का लगा रहा ताता हजारों बहनों ने भाई अजय कपूर के बांधी राखी

समय व्यूज गौरव प्रजापति

सड़क से लेकर गेस्ट हाउस तक बहनों का लगा रहा ताता हजारों बहनों ने भाई अजय कपूर के बांधी राखी आप को बताते चलें दिनांक 31,8,2026 दिन सोमवार को बहन फाउंडेशन के बैनर तले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य राखी महोत्सव के सातवें दिन भाई-बहन के

पवित्र रिश्ते और आत्मीयता की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। कार्यक्रम में करीब 2100 बहनों ने अपने भाई अजय कपूर जी की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद व्यक्त किया। इस दौरान पूरा आयोजन स्थल भाई-बहन के प्रेम, उत्साह और अपनत्व से सराबोर नजर आया।
राखी बांधने के लिए बहनों का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था।एक-एक कर बहनें मंच पर पहुंचीं और अजय कपूर जी की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। अजय कपूर जी ने भी प्रत्येक बहन का सम्मान करते हुए उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। वही कार्यक्रम में सदाबहार अभिनेत्री एवं लोकप्रिय मराठी-हिंदी फिल्म स्टार वर्षा उसगांवकर जी ने भी शिरकत की। उनके पहुंचते ही उपस्थित बहनों ने जोरदार

तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने कहा कि राखी महोत्सव उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बहनों के साथ आत्मीय रिश्ते और विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है कि हजारों बहनें मुझे अपना भाई मानकर मेरे हाथ पर राखी बांधने यहां आती हैं। यह राखी मेरे लिए केवल एक धागा नहीं है, बल्कि हर बहन के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है।

अजय कपूर जी ने कहा कि बहनों का यह प्यार उन्हें लगातार समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बहनों ने जिस विश्वास के साथ मुझे अपना भाई माना है, उस विश्वास को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। कार्यक्रम में पहुंचीं सदाबहार अभिनेत्री एवं लोकप्रिय मराठी-हिंदी फिल्म स्टार वर्षा उसगांवकर जी ने कहा कि उन्होंने देश में अनेक कार्यक्रम देखे हैं, लेकिन हजारों बहनों को एक साथ भाई के रूप में किसी व्यक्ति के प्रति इतना

स्नेह और विश्वास व्यक्त करते देखना अपने आप में विशेष अनुभव है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, यह विश्वास, प्रेम और रिश्तों को मजबूत करने का पर्व है। आज यहां जिस तरह बहनें अजय कपूर जी को राखी बांधने के लिए उमड़ी हैं, उससे इस आयोजन की आत्मीयता साफ दिखाई देती है।उन्होंने अजय कपूर जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहनों का इतना बड़ा परिवार और उनका इतना गहरा विश्वास किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अजय कपूर जी ने जिस भावना के साथ इस राखी महोत्सव को एक बड़े पारिवारिक उत्सव का रूप दिया है, वह सराहनीय है। कार्यक्रम में बाबूपुरवा कालोनी, बगाही भठ्ठा, बेगमपुरवा, मंशीपुरवा, सुजातगंज, चंदारी,

अजीतगंज, बाकरगंज, मीरपुर आदि क्षेत्रों से आयीं बहनों ने राखी बांधी । यहाँ पर रानी लोधी, रेशमा, रानी, सुनैना देवी, सुषमा यादव, स्वाती वैश्य, उषा साहू, मधू राजपूत, पिंकी चैरसिया, मोना सोनकर, कंचन, गीता देवी, पिंकी राजपूत, पूनम सैनी, सुनीता शुक्ला, आशा वर्मा, निशा, सुषमा, सोनवा देवी, नेहा देवी, गायत्री मौर्या, प्रियंका वर्मा, शिवकुमारी, रीना साहू, नंदिनी मिश्रा, अनीता गुप्ता, रजिया, सुनीता, गुलशंन जहां, आशा तिर्की, अनीता गुप्ता शाह, संगीता, सबीना बानो, राजरानी, नीतू, राशिदा बेगम, प्रीति विश्वकर्मा, माहिदा बानो, उर्मिला सैनी, संतोष शुक्ला, किरन गुप्ता, किरन, गीता पाण्डेय, आमना बेगम, सुशीला साहू, रोशन जहाॅ, रीना, रमा राजपूत, छवि राजपूत, नसरीन बेगम, सबीहा खानम, रूबी, सिम्मी खान, साधना सविता, रीता वर्मा, रोशनी तिवारी, शिवानी, पूनम देवी, सुनैना, बरखा चैधरी, मोनी जायसवाल, सरिता साहू, निशा, नेहा शर्मा, कामिनी गुप्ता सहित हजारों बहनें मौजूद रहीं ।
![]()





