कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में मिलेगा शुद्ध और सुरक्षित भोजन, हाइजेनिक किचन पर जोर_खाद्य विभाग और होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर। कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में मिलेगा शुद्ध और सुरक्षित भोजन, हाइजेनिक किचन पर जोर_खाद्य विभाग और होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न आप को बताते चलें दिनांक 14,10,3026 दिन बुधवार को कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खाद्य विभाग के कई अधिकारीगण एवं होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट तथा बैंक्वेट व्यवसाय से जुड़े एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। वही बैठक का मुख्य उद्देश्य होटल एवं रेस्टोरेंट के

किचनों में स्वच्छता, हाइजीन, खाद्य सुरक्षा एवं ग्राहकों को शुद्ध, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में विभाग और व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। वही खाद्य विभाग के अधिकारियों ने संचालकों को किचन की स्वच्छता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, कर्मचारियों की ड्रेस एवं मेडिकल फिटनेस, पानी की गुणवत्ता तथा खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कानपुर (fssai)खाध विभाग के डीओ संजय प्रताप सिंह व खाध चीफ़ धर्मेंद्र द्विवेदी ने हाइजेनिक किचन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी! वही एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट संचालक खाद्य विभाग के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी प्रतिष्ठानों में आएं, किचनों का निरीक्षण करें और यदि कोई कमी मिले तो व्यवसायियों को उसे सुधारने का अवसर दिया जाए। छोटी-मोटी अनियमितताओं पर प्रतिष्ठान को तत्काल सील करने के बजाय कम से कम सात दिन का समय देकर सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है। वही संस्था के मुख्य संरक्षक विजय कपूर जी ने कहा खाद्य पदार्थों में मिलावट के स्रोत पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक अधिकांश कच्चा माल बाजार से खरीदते हैं। दूध, पनीर, मसाले एवं अन्य खाद्य सामग्री होटल में निर्मित नहीं होती। संचालकों के पास खरीद के बिल एवं रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहते हैं।विजय कपूर जी खाद्य विभाग से होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि व्यवसायी विभाग के साथ मिलकर खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कहा!
संस्था के चेयरमैन गौरव सेठी ने सभी होटल रेस्टोरेंट में साफ़ सफाई की व्यवस्था पर जोर दिया!
परवीन अग्रवाल जी (महामंत्री)के साथ सभी ने बैठक के अंत में एसोसिएशन ने संकल्प लिया कि कानपुर के होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट प्रतिष्ठान ग्राहकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने किचनों को हाइजेनिक एवं स्वच्छ रखने के लिए खाद्य विभाग के साथ मिलकर कार्य करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से रहे विजय कपूर, श्याम लाल मूल चंदानी रिंकू सेठी, परवीन अग्रवाल, राजकुमार भक्तानी, इन्द्र सिंह, cozzet रॉयल,बंटी भाग्यराज ,बबलू ओबराय,हरदीप रॉयल क्लिफ, पिंच ऑफ स्पाइस, स्टूडियो एक्सो, एमवीआर ग्रांड, संजीव दीक्षित ग्रांड गीथ होटल, ज्ञान होटल, श्री राम क्रिस्टल, तड़का, लैंडमार्क, हवेली, पंजाबी ढाबा, मालिक रेजीडेंसी, सिटी क्लब साँझा चूल्हा संजय मिश्र वानी होटल आदि सहित अनेको प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







