क्षेत्रीय संयोजक भाजपा कानपुर बुंदेलखंड विनोद गुप्ता जी ने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया, केपीएम हॉस्पिटल में मरीजों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _क्षेत्रीय संयोजक भाजपा कानपुर बुंदेलखंड विनोद गुप्ता जी ने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया, केपीएम हॉस्पिटल में मरीजों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित आप को बताते चलें दिनांक 17.10.2026 दिन शनिवार को”सेवा संकल्प

अभियान” के तहत क्षेत्रीय संयोजक भाजपा कानपुर बुंदेलखंड विनोद गुप्ता जी ने अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल में मरीजों को फल, खाद्य सामग्री एवं फ्रूट बास्केट वितरित किए गए। साथ ही इस अवसर पर मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की

कामना करते हुए सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया इस अवसर पर विनोद गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन की वास्तविक सार्थकता समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करने और उनके जीवन में सकारात्मकता लाने में है। मानव सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम है साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि व्यक्तिगत खुशियों को जनसेवा

से जोड़कर समाज में सहयोग, करुणा और परोपकार की भावना को बढ़ावा दिया जा सकता है। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ०सुधीर कुमार शर्मा ,श्री राकेश सिंह, श्री राजू चौधरी, श्री विराट गुप्ता, श्री विशाल अग्रवाल, श्री सक्षम गुप्ता, श्री आशीष मेहरोत्रा, श्री सिद्धार्थ अवस्थी, श्री विजय शुक्ला, श्री दीपक खन्ना एवं श्री पंकज अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।







