श्री सोमनाथ हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _श्री सोमनाथ हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं आप को बताते चलें दिनांक 26,10,2026 दिन सोमवार को नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित सागरपुरी रोड मकान नंबर 17 पर विधि विधान से पूजा अर्चना एवं अखंड पाठ के साथ श्री सोमनाथ हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस हॉस्पिटल की शुरुआत से नौबस्ता व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वही समारोह में मुख्य

अतिथि के रूप में पूर्व एसीएमओ डॉ. आर. के. यादव, रमईपुर के प्रधान डॉ. संग्राम सिंह यादव एवं यूपी ग्रामीण बैंक के पूर्व अधिकारी पी. पी. सिंह यादव उपस्थित रहे। वही अतिथियों ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया और संस्थान को जनसेवा के लिए समर्पित किया।अस्पताल के निदेशक डॉ. लोकेंद्र सिंह यादव (MBBS, जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. दीपेंद्र सिंह यादव

(BAMS, जनरल फिजिशियन) ने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को किफायती दर पर बेहतर और त्वरित इलाज मुहैया कराना है वही इस उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक सहित डॉक्टर उदय सिंह एवं डॉक्टर उमाशंकर सिंह मौजूद रहे और अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया







