*हज 2026 का चौथा और अंतिम सप्ताह का तरबियती प्रोग्राम का समापन।*

सुहैल आफ़ताब,समय व्यूज।

कानपुर,15 फ़रवरी,रविवार, तंज़ीम खुद्दाम आज़मीने हज की जानिब से चौथा हज तरबियती कैंप ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल बांसमंडी कानपुर में आयोजित हुआ जिसमें इस वर्ष हज पर जाने वाले लगभग 450 पुरुष और महिलाओं ने शिरकत की। क़ाज़ी फैज़ान अली एडवोकेट ने कुरआन पाक की तिलावत से प्रोग्राम का आगाज़ किया।मुफ्ती इक़बाल क़ासिमी साहब ने हाजियों को बताया कि वह मदीना मुन्नवरा में रसूलल्लाह सल्लाहु आलैह वसल्लम, अबु बकर सिद्दीक़ रज़िअल्लातालाअनहु और हज़रत उमर फारूक़

रज़िअल्लातालाअनहु के रौज़े मुबारक पर ख़ूब दरूदो पाक का नज़राना पेश करे और रियाज़ुल जन्ना में नमाज़ का एहतमाम करे। मस्जिद क़ूबा में नमाज़ ज़रूर पढ़े क्योंकि अल्लाह के नबी सलाहु अलैहेवसलम ने मदीना की सरजमीं पे पहली मस्जिद को तामीर किया जो कि मस्जिद नबवी से पहले अल्लाह के नबी ने बनाई थीं। ओहद पहाड़ की ख़ुसूसियत पर बयान किया गया। मदीना से जब मक्का मुनव्वरा की रवानगी पे मीकात पे एहराम बांध के दो रकात नमाज़ पढ़ कर तलबियह पढ़े।और हज के पांच दिन के किए जाने वाले अमल के बारे में बयान किया।मुफ्ती साहब ने हाजियों से कुछ सवाल पूछे जिन हाजियों ने सही जवाब दिया उनको तंजीम की जानिब से इनाम से नवाज़ा गया।हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी और मो. इरफान ने आजमीने हज को तैयारी के बारे मे बताया। मोहम्मद हमीदुल्ला, सरदार अहमद खान व अब्दुल हई हाशमी साहब व तौसीफ़ अहमद ने सारे हाजियों को हज किट बांटी।इस मौक़े पर तंजीम के खादिम मो. शकील,मो. नुजैम, इमरान अहमद, कमाल अहमद, नफ़ीस खान, मोहम्मद आदिल ,मोहतशिम आदि मौजूद रहे। आख़िर में मुफ्ती साहब ने दुआ कराई जिसमें हाजियों के हज को अल्लाहताला क़ुबूल फरमाए और सफर को आसान करे तमाम मरहूमीन की मग़फिरत की दुआ की। ख़ुसूसी तौर पर मरहूम प्रोफ़ेसर अब्दुल कबीर खां, मरहूम मोहम्मद अतीक और मरहूम सगीर को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता करने की अल्लाह से दुआ की ।कानपुर शहर और अपने मुल्क हिंदुस्तान में खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई, खादिमुल हुज्जाज सरदार अहमद खान साहब ने मुफ्ती साहब व हाजियों का इस्तकबाल किया और हज की मुबारक बाद दी।





