*हज 2026 के आजमीने हज का टीका करण कार्यक्रम संपन्न।*

सुहैल आफताब,समय व्यूज।

कानपुर । बांसमंडी स्थित ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल में तंजीम खुद्दाम आजमीने हज की जानिब हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार उप मुख्य चिकित्सा धिकारी श्री डॉ राजेश्वर एवं डॉ. मोहम्मद आसिफ़ के नेतृत्व में डॉक्टर्स की टीम ने 322 आजमीने हज महिला एवं पुरुषों को टीका लगाया वा पोलियो ड्रॉप की खुराक़ पिलाई गई।इस मौके पर हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी,मो.इरफान,सरदार अहमद खान, मोहम्मद हमीदुल्ला, अब्दुल हई, तौसीफ़ अहमद,मोहम्मद शकील, मो. नूज़ैम, मो. नफीस, मो. इमरान, क़ाज़ी फैजान अली एडवोकेट वा आदिल सिद्दीकी आदि आजमीने हज के टीकाकरण (Vacccination) के प्रोग्राम को सफल बनाने में मदद की । डॉक्टर्स की टीम और तंजीम खुद्दाम की पूरी टीम ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूरे समय हाजियों के टीकाकरण के कार्यों में अपनी ख़िदमात देते रहे।,जिससे सारे कार्य बिना रुकावट आसानी से होते रहे, अंत में आजमीने हज और स्थानीय लोगों ने टीम तंजीम खुद्दाम के प्रबंधन की प्रशंसा की एवं सरदार अहमद खान साहब ने हाजियों वा डॉक्टर्स की टीम का शुक्रिया भी अदा किया।





