Thursday, April 30, 2026
Homeअपना शहरगौरिया गांव में मासूम की हत्या पर, सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला...

गौरिया गांव में मासूम की हत्या पर, सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला (बब्लू भैया) का छलका दर्द परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा समय व्यूज गौरव प्रजापति

गौरिया गांव में मासूम की हत्या पर, सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला (बब्लू भैया) का छलका दर्द परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _गौरिया गांव में मासूम की हत्या पर, सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला (बब्लू भैया) का छलका दर्द परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा आप को बताते चलें गौरिया गांव में गुरुकुल में हुई मासूम बच्चे की निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र शोक और आक्रोश में डूबा हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने हर किसी का दिल झकझोर दिया है। बीते दिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराजपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। वही परिजनों से मुलाकात के दौरान मनोज कुमार शुक्ला की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दर्द है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक, कानूनी और सामाजिक मदद देने का आश्वासन दिया। साथ ही मनोज कुमार शुक्ला ने कहा, “जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।”इस दौरान गांव में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसमें मुख्य रूप से रहे
ओम नारायण कश्यप प्रधान कुड़वा ,मनोज पांडेय पूर्व जिला पंचायत,नरेंद्र पाल ,उमेश कुशवाह, पिंटू प्रधान जरकला
, गोपाल शुक्ला, आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments