Tuesday, November 3, 2026
Homeअपना शहरभाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के तत्वाधान में लग रहे...

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के तत्वाधान में लग रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप की श्रृंखला में संजय नगर बस्ती में लगा नेत्र परीक्षण शिविर समय व्यूज गौरव प्रजापति

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के तत्वाधान में लग रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप की श्रृंखला में संजय नगर बस्ती में लगा नेत्र परीक्षण शिविर

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर नगर।भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के तत्वाधान में लग रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप की श्रृंखला में संजय नगर बस्ती में लगा नेत्र परीक्षण शिविर आप को बताते चलें दिनांक 1,11,2026 दिन रविवार को समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में संजय नगर बस्ती, सीटीआई, गोविन्द नगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यश कोठारी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आरके देवी आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 395 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक अजय कपूर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में आए लोगों से मुलाकात की और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने लोगों की आंखों की जांच की तथा उन्हें आंखों की देखभाल, नियमित परीक्षण और आवश्यक उपचार के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर अजय कपूर जी ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। आंखों की रोशनी का महत्व तब समझ में आता है, जब किसी व्यक्ति को देखने में परेशानी होने लगती है। कई बार आर्थिक कठिनाइयों और जागरूकता की कमी के कारण गरीब परिवारों के लोग समय पर अपनी आंखों की जांच नहीं करा पाते, जिससे छोटी-सी समस्या भी गंभीर रूप ले लेती है।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है। जरूरतमंदों की सहायता करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्चे सामाजिक दायित्व की पहचान है।
कार्यक्रम में पार्षद अनिल यादव, लालन, नीलम,नजमा, मीरा, गीता विश्वकर्मा,सुमन,अमर जीत, रंजन, पप्पी बेगम, मोहन पासवान, आरके मिश्रा,राजू तिवारी, सौरभ, शुभम, समीर, सुरेंद्र बिहारी, बिंदा गौतम मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments