श्री सर्व साहू-राठौर चेतना सेवा समिति (उ०प्र०) द्वारा साहू – राठौर समाज का 16 वां सामूहिक विवाह समारोह हुआ संपन्न 12 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _ श्री सर्व साहू-राठौर चेतना सेवा समिति (उ०प्र०) द्वारा साहू – राठौर समाज का 16 वां सामूहिक विवाह समारोह हुआ संपन्न 12 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ आपको बताते चलें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सर्व साहू-राठौर चेतना सेवा समिति (उ०प्र०) द्वारा साहू – राठौर समाज का 16 वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन दिनांक 08 मार्च, 2026 दिन रविवार को बाल भवन, फूलबाग, कानपुर में किया गया।इस समारोह में

12 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से पूर्ण विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। नवयुगलों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनभर साथ रहने की कसमें खाई। समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री राकेश राठौर ‘गुरू जी’, नगर विकास राज्य मंत्री एवं समाज के गौरव श्री

अशोक कुमार साहू (पद्मश्री), श्रीमती सीमा गुप्ता एवं श्री ओंकार नाथ गुप्ता ने सभी नवदम्पत्तियों को आर्शीवाद दिया। अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने बताया कि संस्था अबतक 193 जोड़ों का विवाह सफलता पूर्वक सम्पन्न करा चुकी है। उन्होंने हर्ष जताया कि आज हमारा समाज शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक आदि सभी क्षेत्रों में तेजी से उन्नति कर रहा है जो कि अत्यन्त सराहनीय है।संस्था के पदाधिकारी प्रान साहू, सतीश चन्द्र साहू, संजय साहू, सोमराज साहू, कैलाश चन्द्र साहू, नवीन साहू, अभिषेक साहू, सचिन साहू, दिनेश साहू, धनीराम साहू, राजाराम साहू, रामनारायन साहू, रमेश साहू और महिला मण्डल प्रमुख सन्ध्या साहू, पुष्पा साहू, आरती साहू, अनीता साहू, एवं प्रीती साहू आदि का कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में विशेष योगदान रहा।मुख्यरूप से श्री के. के. साहू , डॉ. वी. के. साहू मां गायत्री हॉस्पिटल एवं(भाजपा उपाध्यक्ष, कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र), डॉ. हिमांशू साहू, महेश साहू, राजकुमार साहू राजू सुपर गारमेन्ट्स, सुरेश साहू (साहू जी महाराज रेस्टोरेन्ट), बिन्दा कुमार साहू, विकास साहू (पार्षद) एवं सन्तोष कुमार साहू (पार्षद) उपस्थित रहे।





