Monday, March 2, 2026
Homeअपना शहरसेवा दान फाउंडेशन द्वारा बस्ती के बच्चों के बीच रंग, गुलाल, पिचकरिया...

सेवा दान फाउंडेशन द्वारा बस्ती के बच्चों के बीच रंग, गुलाल, पिचकरिया एवं खाने पीने की सामग्रियों का वितरण समय व्यूज गौरव प्रजापति

सेवा दान फाउंडेशन द्वारा बस्ती के बच्चों के बीच रंग, गुलाल, पिचकरिया एवं खाने पीने की सामग्रियों का वितरण

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _सेवा दान फाउंडेशन द्वारा बस्ती के बच्चों के बीच रंग, गुलाल, पिचकरिया एवं खाने पीने की सामग्रियों का वितरण आप को बताते चलें संस्था द्वारा बर्रा 7 स्थित बस्ती में होली के अवसर पर हर वर्ष की भांति बच्चों के बीच पिचकारियों, रंग, गुलाल एवं खाने पीने की सामग्रियों का वितरण किया गया। आयोजन का मकसद बच्चों में उत्साह, प्यार और त्योहार की खुशियाँ फैलाना एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था। संस्था के संस्थापक आशुतोष त्रिपाठी जी ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया तथा होली के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। रंगों के इस उत्सव में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस कार्यक्रम में दीपक राणा जी ,आदित्य शर्मा जी, सोनी सक्सेना जी, कबीर सक्सेना जी, आशीष मिश्रा जी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments