Sunday, March 8, 2026
Homeअपना शहरबिधनू कठेरुआ स्थित कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में होली मिलन महोत्सव का...

बिधनू कठेरुआ स्थित कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में होली मिलन महोत्सव का आयोजन समय व्यूज गौरव प्रजापति

बिधनू कठेरुआ स्थित कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में होली मिलन महोत्सव का आयोजन

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर:बिधनू कठेरुआ स्थित कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में होली मिलन महोत्सव का आयोजन आपको बताते चलें दिनांक 8.3.2026 दिन रविवार को कठेरुआ गांव स्थित कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में होली मिलन महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। वहीं महोत्सव में श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण और राधा के साथ सुंदर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली। इस दौरान राधा कृष्ण के साथ भगवान शंकर ने फूलों की होली खेलते हुए सुंदर शिव तांडव किया। इस दौरान सभी भक्तजन भक्ति में झूम उठे। साथ ही

सुंदर रासलीला मंचन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण व भगवान शंकर के ऊपर फूलों की वर्षा की। महोत्सव के प्रारंभ से ही संगीतकार दीपक श्रीवास्तव ने अपने सहयोगियों के साथ सुंदर भजनों व होली गीतों में भक्तों को सराबोर कर दिया। इस दौरान धाम के पीठाधीश्वर चन्द्रेश महाराज ने बताया कि धर्म से ही

हमारी संस्कृति आगे बढ़ती है और हमें अपने धर्म के मार्ग पर चलते रहना चाहिए। इस मौके पर उमेश चन्द्र शुक्ल, कृष्ण कुमार मिश्र , लक्ष्मी नारायण शुक्ल, विद्यानंद पांडेय, तनय पांडेय, सिद्धार्थ तिवारी, अमित सिंह, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, कल्याण तिवारी, पीयूष त्रिपाठी, सागर पांडेय, मानस, श्रेयष, ख्याति, अरविंद शुक्ला, अमित द्विवेदी आदि हजारों भक्तगण मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments