मां खागल देवी का चतुर्थ विशाल भंडारा हुआ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _मां खागल देवी का चतुर्थ विशाल भंडारा हुआ संपन्न आपको बताते चलें दिनांक 11. 3.2026 दिन बुधवार को कानपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर रमईपुर घाटू खेड़ा ग्राम में मां खागल देवी का मंदिर बना हुआ है जो एक पौराणिक मंदिर है जहां पर मान्यता है कि यहां पर आए हुए भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वहीं कुछ गांव के लोगों का कहना है कि यह मंदिर मां

बारा देवी की बहन का मंदिर है यहां पर मां बारा देवी की बहन निवास करती हैं यहां पर जो भक्त आता है और अपनी मनोकामना मांगता है वह पूर्ण होती हैं जिसको देखते हुए राजा पुरवा पोस्ट रमईपुर के निवासी राम जी राजपूत विगत 4 वर्षों से लगातार होली के गंगा मेला के एक दिन बाद यहां पर विशाल मेला लगता है जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं और आज मेले के दिन

विशाल भंडारे का आयोजन कराया है साथ ही राम जी राजपूत से बात करने पर बताया कि मां खागल देवी पर जो भी भक्त श्रद्धा भाव से आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और हम यहां पर विगत चार वर्षो से लगातार मेला के दिन विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं और यहां पर आए हुए हजारों भक्त भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं





