चित्रा इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _चित्रा इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न आप को बताते चलें चित्रा इंटरनेशनल स्कूल नौबस्ता में दिनांक 14.03.2026 दिन- शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्री कौशल किशोर दीक्षित एवं प्रबन्धक महोदय श्री सुरेश कुमार सचान एवं

प्रधानाचार्य श्री गौरव सिंह की उपस्थिति में दीपप्रज्जवलित कर किया गया । वही कार्यकम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई एवं समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा इस अवसर पर होली मिलन का कार्यक्रम अत्यन्त हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न

हुआ। संस्था के प्रबन्धक श्री सुरेश कुमार सचान के द्वारा समाज में शिक्षा एवं संस्कार के विकास पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये गये। चित्रा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित उपरोक्त होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज में परस्पर सौहार्द एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया । माय कार्यक्रम में हजारों क्षेत्रीय एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे





