Sunday, April 26, 2026
Homeअपना शहरमां खागल देवी मंदिर प्रांगण की साफ सफाई पेंटिंग कर लगाया 15...

मां खागल देवी मंदिर प्रांगण की साफ सफाई पेंटिंग कर लगाया 15 फीट का झंडा समय व्यूज गौरव प्रजापति

मां खागल देवी मंदिर प्रांगण की साफ सफाई पेंटिंग कर लगाया 15 फीट का झंडा


समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर_मां खागल देवी मंदिर प्रांगण की साफ सफाई पेंटिंग कर लगाया 15 फीट का झंडा आपको बताते चलें दिनांक 11. 3.2026 दिन बुधवार को कानपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर रमईपुर घाटू खेड़ा ग्राम में मां खागल देवी का मंदिर बना हुआ है जो एक पौराणिक मंदिर है जहां पर मान्यता है कि यहां पर आए हुए भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वहीं कुछ गांव के लोगों का कहना है कि यह मंदिर मां बारा देवी की बहन का मंदिर है यहां पर मां बारा देवी की बहन निवास करती हैं यहां पर जो भक्त आता है और अपनी मनोकामना मांगता है वह पूर्ण होती हैं

जिसको देखते हुये मेला शुरू होने के पहले लालू विश्वकर्मा ने मंदिर प्रांगण की साफ सफाई कर पुट्टी एवं पेंटिंग करवा कर 15 फीट का ध्वजा मंदिर के छत पर स्थापित किया वही लालू विश्वकर्मा एवं मंदिर के महंत से बात करने पर बताया कि यहां पर होली के गंगा मेला के बाद विशाल मेले का आयोजन होता है इसके पहले हम लोगों ने साफ सफाई एवं पेंटिंग कर मंदिर में 15 फीट की ध्वजा लगाया है साथ ही कहा कि अगर मां खागल देवी की कृपा ऐसी ही बनी रही तो आगे आने वाले समय में इससे भी कुछ आगे करने की कोशिश करेंगे जिसमें मुख्य रूप से रहे लालु विश्वकर्मा ,छोटे बाबा ,संतोष कुमार साहू , नितेश जैसवाल (जैसवाल टेलीकॉम सरस्वती नगर)गुलशन राठौर,सुनील यादव ,मंजू देवी ,ओमप्रकाश आदि लोग रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments