भदौरिया ऑटोमोबाइल्स की द्वितीय शाखा का हुआ शुभ उद्घाटन

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर। भदौरिया ऑटोमोबाइल्स की द्वितीय शाखा का हुआ शुभ उद्घाटन आप को बताते चलें दिनांक 18,5,2026 दिन सोमवार को माल रोड हीर पैलेस के सामने भदौरिया ऑटोमोबाइल्स की द्वितीय इलेक्ट्रिक ई व्हीकल की शाखा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आधुनिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, एवं वरिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा (अध्यक्ष) सतीश महाना एवं योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फीता काट

कर किया गया। इस अवसर पर शहर के लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कैंट के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश को प्रदूषण से बचाने और अपनी जेब को राहत देने के लिए हमें पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता

कम करनी होगी। एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना होगा। इसी संकल्प के साथ भदौरिया ऑटोमोबाइल्स ने शहर में अपनी इस दूसरी शाखा की शुरुआत की है। इस खास मौके पर जिला अध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह,भाजपा (जिला मंत्री) विक्रम पंडित, (अधिवक्ता) हिमांशु भदौरिया , डॉक्टर यू एस सिंह, अध्यक्ष गौरव भदौरिया

,पंकज सिंह राजावत ,पंकज तोमर,फौजी भैया समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भदौरिया ऑटोमोबाइल्स अब विश्वास, गुणवत्ता और भविष्य की नई तकनीक के साथ शहर वासियों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।
![]()





