समय व्यूज गौरव प्रजापति
कानपुर _कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन (कानपुर जोन) द्वारा विराट सम्मेलन, आम सभा तथा शपथ ग्रहण समारोह के सम्बन्ध में की गई प्रेसवार्ता आप को बताते चलें दिनांक 6,10,2026 दिन मंगलवार को कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन द्वारा आगामी विराट सम्मेलन, आम सभा तथा शपथ ग्रहण समारोह के सम्बन्ध में आज सांयकाल 4:00 बजे ‘जागृति गोल्डन पेटल्स लायर्स एसोसिएशन के सामने कचेहरी सिविल लाइन के सामने प्रेसवार्ता आयोजित की गयी है। वही इस सम्मेलन का उद्देश्य मात्र आगामी कार्यक्रम की जानकारी देना नहीं बल्कि कैटरिंग एवं आयोजन व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों की सामूहिक आवाज, उनकी व्यवसायिक चुनौतियां, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा संगठन की भावी कार्य दिशा को समाज एवं मीडिया के समक्ष सार्थक रूप से प्रस्तुत करना है। वही विराट सम्मेलन का विवरण इस प्रकार है दिनांकः 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार समय: 2:00 बजे से स्थानः मर्चेट चेम्बर हाल कानपुर वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ,माननीय खादी ग्रामोद्योग मंत्री श्री राकेश सचान जी ,माननीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी सहित सभी जनप्रतिनिधि प्रमुख विमर्श बिन्दुः
संगठन एवं व्यवसाय की वर्तमान स्थितिः कानपुर कैटरिंग एवं आयोजन व्यवसाय के समक्ष उपस्थित अवसरों, चुनौतियों एवं आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श ।सदस्य हित एवं सामूहिक प्रयास व्यवसायियों की समस्याओं को व्यक्तिगत विषय न मानकर संगठन के माध्यम से उचित मंच पर उठाने व समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास।व्यवसाय का व्यवस्थित विकासः गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा (FSSAI), आधुनियक तकनीक, प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक अनुशासन को बढ़ावा देना। सामाजिक उत्तरदायित्वः भोजन केवल व्यवसाय नहीं, समाज से जुड़ा दायित्व है। आवश्यकता के समय अन्न सेवा, भोजन की बर्बादी रोकना, जरूरतमदों तक भोजन पहुंचाना एवं सामाजिक सहयोग। प्रशासन एवं संगठन के मध्य समन्वय रूप कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लाइसेंस, ट्रैफिक, पुलिस उत्पीड़न जैसे विषयों पर सम्बन्धित विभागों एवं प्रशासन के साथ बेहतर संवाद।
एसोसिएशन भावी कार्य योजना सदस्य सुविधा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना सुरक्षा, बीमा व्यावसायिक सहयोग, सामूहिक खरीद, 24×7 हेल्पलाइन की रूपरेखा। वही सम्मेलन में सदस्यों से मांगे जाएंगे प्रमुख सुझावः वही व्यावसायिक समस्याएं एसोसिएशन का प्रयास है कि कैटरिंग व्यवसाय केवल आयोजन का हिस्सा न हो, बल्कि रोजगार, सेवा, उद्यमिता और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त माध्यम बने।उक्त सम्मेलन में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद आदि के कैटर्स मौजूद रहेंगे। वही एक मंच, एक संगठन, एक संकल्प- संगठन सर्वोपरि, सदस्य सर्वोपरि । वही इस प्रेस वार्ता में सर्वश्री सुरेश गुप्ता-संरक्षक, देवेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष, अभिषेक तिवारी-महामंत्री, पवन साहू, बउवा महाराज, सदन झा-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता-मीडिया प्रभारी, संजू यादव, रोबिन वर्मा, प्रियाशु गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।







