Wednesday, September 2, 2026
Homeअपना शहरबहन फाउंडेशन के तत्वाधान में पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा आयोजित 9...

बहन फाउंडेशन के तत्वाधान में पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा आयोजित 9 दिवसीय राखी महोत्सव का हुआ समापन करीब 2900 बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र समय व्यूज गौरव प्रजापति

बहन फाउंडेशन के तत्वाधान में पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा आयोजित 9 दिवसीय राखी महोत्सव का हुआ समापन करीब 2900 बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _बहन फाउंडेशन के तत्वाधान में पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा आयोजित 9 दिवसीय राखी महोत्सव का हुआ समापन करीब 2900 बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र आप को बताते चलें दिनांक 2,9,2026 दिन बुधवार को बहन फाउंडेशन के बैनर तले चल रहे नौ दिवसीय राखी महोत्सव के समापन अवसर पर करीब 2900

बहनों ने अपने भाई पूर्व विधायक अजय कपूर जी को रक्षा सूत्र बांधा । बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी । साथ ही पुष्प वर्षा भी की और गीत गाए । अजय कपूर जी ने भी हर परिस्थिति में अपनी बहनों का साथ निभाने का वचन दिया। उन्होंने रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वह हमेशा की तरह बहनों के सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे । राखी महोत्सव में नौ दिन में करीब 18 हज़ार बहनों ने अजय कपूर जी को राखी बांधी । संजय गेस्ट हाउस गोविंद नगर में चल रहे राखी

महोत्सव में सुबह 9 बजे से ही बहने अपने भाई अजय कपूर जी को राखी बांधने पहुँच गई । जैसे ही अजय कपूर जी कार्यक्रम स्थल पहुंचे, बहनों ने एक एक करके अपने भाई को राखी बांधी । अजय कपूर जी ने भी बहनों से आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम के दौरान पनकी हनुमान मंदिर के महंत कृष्णदास जी महाराज, सिद्धनाथ धाम के महंत बालयोगी अरुणपुरी जी महाराज व आनंदेश्वर मंदिर के महंत वासुदेव यति जी महाराज ने वहाँ पहुंचकर अजय कपूर जी को आशीर्वाद दिया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी सलिल विश्नोई,

गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लार्ड, कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेयी ने भी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ दी। महिला पुलिस कर्मियों ने भी अजय कपूर जी को राखी बांधीं । इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने कहा कि राखी महोत्सव सिर्फ एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि भाई की सुरक्षा का संकल्प और बहन के निस्वार्थ स्नेह का उत्सव है। पूरी दुनिया में भाई बहन से ज़्यादा मजबूत रिश्ता और कोई नहीं है। उन्होंने कहा की दुनिया में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे इतनी बहनो का प्यार व आशीर्वाद मिलता होगा । नौ दिवसीय राखी महोत्सव के दौरान कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्र से आई करीब 18 हज़ार बहनों ने अपने भाई अजय कपूर जी को राखी बाँधी । कार्यक्रम का संचालन एंकर दीक्षा व शीतल ने किया। वही गायिका श्रेया व पिंकी ने अपने गीतों से बहनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव में कच्ची बस्ती दादा नगर, राम आसरे नगर, 1 ब्लाँक के सामने कच्ची बस्ती गोविन्द नगर, संजय नगर सी0टी0आई0, कच्ची बस्ती विवेकानन्द नगर दादा नगर, जूही परमपुरवा, जूही लाल कालोनी, संधर्ष नगर कर्रही, संजय गांधी नगर नौबस्ता, जूही रत्तुपुरवा टी0पी0, जाटनपुरवा टी0पी0 नगर, बर्रा 8 आदि क्षेत्रों से आयीं बहनों ने अजय कपूर जी को राखी बांधी । यहाँ पर शबाना, अनीता श्रीवास्तव,शहाना परवीन, शारदा, महिमा देवी, बेबी, संजना बाल्मीकि, पिंकी, गीता बाल्मीकि, अन्नपूर्णा, रूबी सरोज, मोहिनी वर्मा, विमला वर्मा, स्नेहा कश्यप, रीता प्रजापति, सोनी, रानी देवी, पूजा राय, सोनिया गुप्ता, आशा, पप्पी बेगम, किरन देवी, सुमन, संध्या देवी, आकंाक्षा गौतम, गीता विश्वकर्मा, शन्ति देवी, प्रेमावती, लक्ष्मी देवी, गुड्डन देवी, शकुन्तला देवी, शशिकलां गुप्ता, विमला देवी, पारूल, कलावती, रूपा, कामिनी राजपूत, सुषमा मिश्रा, ह्रदेयश्वरी, सीमा चौबे, शबना परवीन, रूबीना, रेहाना बेगम, कुरैशा बानो, सबीना अंसारी, शारदा गुप्ता, पूनम यादव, अंजना देवी, उर्मिला, माया वर्मा, मुन्नी, प्रीति, काजल गुप्ता, मालती गुप्ता, पूजा गुप्ता, शगुफ्ता परवीन, सुनीता, तैहरून निशा, नाजिया बेगम, रंजना यादव, काजल शर्मा, सुषमा पाल, प्रिया पाल, सुनीता शर्मा, नीलू शर्मा, मंजू तिवारी, सीमा गौतम, अर्चना साहू, महेश्वर देवी, मनोरमा पाल, नितिका शर्मा, साधाना सिंह, ज्योति सविता, निशा अवस्थी, किरन गुप्ता, माया देवी, बीना पाल, माया, आशा कठेरिया, सियादुलारी, अंजली गौतम, रानी आदि बहनें मौजूद रहीं ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments