भारी बारिश होगी तो नदियां उफनाएगी जिससे बनेगी बाढ़ जैसी स्थिति पर सरकार की ओर से हर संभव मदद की जा रही है सूर्य प्रताप सिंह जिला पंचायत प्रत्याशी रमईपुर

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _भारी बारिश होगी तो नदियां उफनाएगी जिससे बनेगी बाढ़ जैसी स्थिति पर सरकार की ओर से हर संभव मदद की जा रही है सूर्य प्रताप सिंह जिला पंचायत प्रत्याशी रमईपुर आप को बताते चलें दिनांक 4,9,2026 दिन शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पंचायत प्रत्याशी रमईपुर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि रमईपुर के मगरासा में पांडव नदी में अधिक पानी होने की वजह से क्षेत्र में कुछ जगह पानी भर गया है जो हर साल बरसात के समय पर भर जाता है और आने जाने वाले राहगीरों को कुछ समस्याओं का

सामना भी करना पड़ता है पर यह जो मगरासा और रौतारा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग है उसमें एक अंग्रेजों के जमाने का पुल बना हुआ है इसलिए जब नदी उफनान पर होती है तो यहां पर पानी भर जाता है पर यह गांव के अंदर का मार्ग है और 2 मार्ग एक मेन हमीरपुर रोड से और एक अंदर गांव से है तो आने-जाने वालों को समस्या नहीं होती है लेकिन हमने क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा जी से एवं शासन प्रशासन से अवगत करा दिया है और यहां पर हर संभव मदद की जा रही है इस दौरान मुख्य रूप से रहे सूर्य प्रताप सिंह जिला पंचायत प्रत्याशी रमईपुर, अनूप अग्निहोत्री, लवकुश कुशवाहा पूर्व प्रधान दिनेश साहू, अंकित साहू आदि मुख्य रहे






