Tuesday, October 27, 2026
HomeBlogथाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बेटियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, पुलिस...

थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बेटियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, पुलिस स्टाफ समेत शुभचिंतकों ने दी बधाई

मूसानगर। थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने अपनी दोनों बेटियों निक्कू (7 वर्ष) और कुक्कू (4 वर्ष) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर थाना प्रभारी अमिता वर्मा एवं उनके पति सब इंस्पेक्टर शोभित कटियार ने बेटियों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं।
जन्मदिन समारोह में पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र के गणमान्य एवं शुभचिंतक भी शामिल हुए। इस दौरान कल्लू गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, अनूप अवस्थी, जीतू गुप्ता, प्रसून गुप्ता, देवेंद्र, सुनील वर्मा समेत पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने दोनों बच्चियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान माहौल खुशनुमा रहा और मौजूद लोगों ने बच्चियों के साथ खुशियां साझा कीं। थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments