Monday, November 9, 2026
HomeBlogथाना प्रभारी अमिता वर्मा ने चौकीदारों और बच्चों को बांटी मिठाई व...

थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने चौकीदारों और बच्चों को बांटी मिठाई व उपहार

संवाददाता : अजीत नायक

मूसानगर। दीपावली और भैया दूज के त्योहार पर मूसानगर थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने थाने में तैनात 17 चौकीदारों को मिठाई के डिब्बे, लाल गमछा, डंडा और सीटी वितरित की। इसके बाद कस्बे के वार्ड नंबर दो स्थित बहनोटी मोहल्ले में पहुंचकर वाल्मीकि परिवारों के बच्चों को मिठाई, लइया और खिलौने आदि बांटे। त्योहार के मौके पर उपहार और मिठाई पाकर चौकीदारों व बच्चों के चेहरे खिल उठे। थाना प्रभारी की इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान एसआई सुनील वर्मा, महिला हेल्प डेस्क की पूजा, नितिन सिंह, अभिलाख यादव, अनुराग शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments