Saturday, November 7, 2026
HomeBlogसाइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस कराए 11,510 रुपये,...

साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस कराए 11,510 रुपये, शिवली पुलिस की सराहनीय पहल

फोन हैक कर साइबर ठग ने खाते से निकाली थी रकम, साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से पीड़ित को मिली पूरी धनराशि

शिवली, कानपुर देहात। साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, कानपुर देहात की शिवली पुलिस साइबर ठगी के पीड़ितों की मदद के लिए सक्रिय नजर आ रही है। थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने फोन हैक कर खाते से निकाली गई 11,510 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र किशनलाल का मोबाइल फोन साइबर ठगों ने हैक कर लिया था। इसके बाद ठगों ने उनके बैंक खाते से 11,510 रुपये निकाल लिए। अपने साथ हुई साइबर धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित ने 6 अक्टूबर 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम के प्रयासों से 7 नवंबर 2026 को पीड़ित के खाते में ठगी की गई पूरी धनराशि 11,510 रुपये वापस करा दी गई। खाते में रकम वापस आने पर पीड़ित राहुल कुमार ने शिवली पुलिस का आभार जताया।

इनकी रही अहम भूमिका

धनराशि वापस कराने वाली टीम में निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार और महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर शामिल रहीं।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी की रकम वापस कराने के प्रयास किए जा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments