Friday, November 6, 2026
HomeBlogदेवीपुर-टोडरपुर मार्ग पर 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

देवीपुर-टोडरपुर मार्ग पर 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

मूसानगर । अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भोगनीपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में देवीपुर चौकी पुलिस ने टोडरपुर कच्चे मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से एक व्यक्ति को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बुद्धा उर्फ मुखिया (45 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम हाजीपुर, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 क्वार्टर देशी शराब बरामद की। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेंद्र कुमार ने बताया की 25 देशी शराब के साथ एक युवक क़ो पकड़ा गया है,मुकदमा लिख कर आगे की कार्यवाही की जा रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments