Friday, November 20, 2026
HomeBlogतमंचा और कारतूस लेकर घूम रहे युवक क़ो एसआई अजय कुमार ने...

तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहे युवक क़ो एसआई अजय कुमार ने दबोचा

बरौर पुलिस ने केसी गांव के पास दबोचा, 12 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद

मूसानगर । अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरौर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि केसी गांव निवासी नासिर (35) पुत्र बुहाद अवैध असलहे के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कुटरा जाने वाले मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर पहले घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल हिमांशू यादव, महेश कुमार और अभिनंदन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments