Friday, November 20, 2026
HomeBlog67 वर्षों से चली आ रही दोहरापुर की रामलीला का भव्य शुभारंभ

67 वर्षों से चली आ रही दोहरापुर की रामलीला का भव्य शुभारंभ

वीरेंद्र पाल एवं अनिल ने किया रामलीला का शुभारंभ, आयोजन में उमड़ी क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भीड़

मूसानगर, कानपुर देहात। क्षेत्र के दोहरापुर गांव में पिछले 67 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक रामलीला का भव्य शुभारंभ किया गया। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर प्रधान ढाबा संचालक वीरेंद्र पाल एवं अनिल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

रामलीला कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पिंटू यादव सहित राम जी मिश्रा, गुरई अवस्थी श्याम जी मिश्रा, राधारमण अवस्थी, अखिलेश द्विवेदी, रमाकांत बाजपेई, सोनेलाल मिश्रा समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया।

67 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही दोहरापुर की रामलीला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बनी हुई है। रामलीला के आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इस परंपरा को आगे भी जारी रखने का संकल्प जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments