Sunday, November 15, 2026
HomeBlogचुनाव ड्यूटी कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था का एसपी ने किया निरीक्षण

चुनाव ड्यूटी कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था का एसपी ने किया निरीक्षण

मूसानगर। आगामी चुनाव को लेकर ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों और पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मावर गांव के पास स्थित जैन वर्ल्ड स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर में उपलब्ध स्थान और ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार को चुनाव ड्यूटी में आने वाले पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के ठहरने, मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments