कानपुर नगर । न्यायालय में लगातार उपस्थित न होने वाले अभियुक्त के विरुद्ध जारी आदेश के अनुपालन में नौबस्ता थाना क्षेत्र की हंसपुरम चौकी पुलिस ने नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त राजेश गुप्ता पुत्र शिवराम गुप्ता, निवासी मकान नंबर 699, आवास विकास पुरम, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर, वर्तमान निवासी 4 सी-337, आवास विकास, हंसपुरम, नौबस्ता, कानपुर नगर, काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इस संबंध में न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वारंट, नोटिस एवं उद्घोषणा जारी की गई है। मामले में न्यायालय ने आगामी 27 नवंबर 2026 की तारीख नियत की है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चौकी हंसपुरम, थाना नौबस्ता पुलिस ने अभियुक्त के वर्तमान आवास पर नोटिस चस्पा किया तथा नियमानुसार मुनादी कराकर न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए सूचित करना है।






