Wednesday, February 11, 2026
Homeअपना शहरपर्ल्स इंवेस्टर वेलफेयर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनें पं विकास त्रिपाठी विक्की...

पर्ल्स इंवेस्टर वेलफेयर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनें पं विकास त्रिपाठी विक्की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनदीप काजला के द्वारा लखनऊ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की हुई घोषणा समय व्यूज गौरव प्रजापति

पर्ल्स इंवेस्टर वेलफेयर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनें पं विकास त्रिपाठी विक्की
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनदीप काजला के द्वारा लखनऊ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की हुई घोषणा

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _पल्स ग्रुप कंपनी PACL PGF के भुगतान की लड़ाई लगभग दस सालों से लड़ रहे तथा पूर्व में अकबरपुर 44 लोकसभा चुनाव भी लडे़ पं विकास त्रिपाठी विक्की को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, रविवार को पल्स भवन मालरोड कानपुर में हुआ स्वागत एवं सम्मान बताते चलें सम्पूर्ण देश में पल्स कंपनी के करोड़ों निवेशक तथा लाखों एजेंट साथियों का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है जिसके कारण भुगतान में विलंब हो रहा है संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में अपने खर्चे से वकीलों की टीम खड़ी की है जिसके कारण बहुत ऐसे आदेश पारित कराएं है जिससे भुगतान की गति एवं सम्पूर्ण भुगतान जल्द हों सकें, प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने बताया सन् 2021 में इस संगठन का निर्माण हुआ और सुप्रीम कोर्ट गये जिसके कारण सेबी की मनमानी रुकी और भुगतान पर दबाव बन रहा है संगठन किसी भी मेंबर से किसी प्रकार का पैसा नहीं ले रहा है जिसके कारण निवेशक ग्राहक तथा एजेंटों का विश्वास बढ़ रहा है,पल्स इंवेस्टर वेलफेयर ट्रस्ट ने सम्पूर्ण देश में सैकड़ों संपत्ति के कब्जे हटवाए तथा ई निलांमी आदि ऐसे सैंकड़ों कार्य करवाए कानपुर में स्वागत करने वाले एजेंट एवं निवेशक साथी सैकड़ों रहें रामगोपाल शुक्ला,मो नशीम, सतीश शर्मा, रामशंकर गुरुदेव, मीरा तिवारी, उषा श्रीवास्तव, शगुफ्ता बेगम, कैलाश कुमार, ओमप्रकाश, उमेश कुमार, योगेश कुमार, राम श्री, मुबारक अली,आर एन यादव,बीना सिंह, उमेश शहा, दीपक शर्मा,आशीष केसरवानी, प्रदीप मिश्रा,जगरुप जी अरविंद कुमार, मो आलम, सुमन बाजपेईआदि रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments