अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के चौथे दिन नगर निगम, नेशनल हाईवे,मेट्रो रेल प्रशासन के पुतले को नाले में खड़े करके फूल माला पहनाकर एवं आरती करके दहन किए गए

समय व्यूज गौरव प्रजापति

कानपुर _अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के चौथे दिन नगर निगम, नेशनल हाईवे,मेट्रो रेल प्रशासन के पुतले को नाले में खड़े करके फूल माला पहनाकर एवं आरती करके दहन किए गए आप को बताते चलें दिनांक 2,1,2026दिन शुक्रवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र हमीरपुर में रोड के किनारे हाईवे का नाला एवं पशुपतिनगर की तरफ जाने वाली सड़क और घरों में नाली का पानी और जल भराव की समस्या के समाधान हेतु सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में आम जनता के साथ विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं जब नगर निगम, एन एच आई, मेट्रो प्रशासन का एक साथ पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करने के बाद एवं नगर निगम सद्बुद्धि सुंदरकांड का पाठ किया गया था जिसके बाद भी संबंधित अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेगी तो आज चौथे दिन नगर निगम, नेशनल हाईवे,मेट्रो रेल प्रशासन के पुतले को नाले में खड़े करके फूल माला पहनाकर एवं आरती करके दहन किए गए वही समाज सेवक सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल त्रिपाठी ने बताया कि बीती दिनांक 30.12.2025 को हमीरपुर रोड के किनारे डैमेज नाला और जल भराव की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में आम जनता के साथ धरना प्रदर्शन हो रहा है धरने में आज चौथे दिन नगर निगम नेशनल हाईवे मेट्रो रेल प्रशासन नगर निगम का पुतला नाले के पानी में खड़ा करके माला पहनाकर नाली के जल में खड़े होकर आरती का कार्यक्रम करने के बाद पुतला जलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता उपेन्द्र तिवारी, नौबस्ता व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, सहित सभी क्षेत्रवासी मौजूद है। पंकज तोमर, विवेक गुप्ता, अंकुर पाण्डेय,राधे, आशीष त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, शिव प्रताप परिहार, विक्की त्रिपाठी, महावीर मिश्रा, संजय अवस्थी, अशोक गुप्ता सहित सैकड़ो छेत्रीय लोग मौजूद रहे






